मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य

---Advertisement---

कोतवाली परिसर में युवती की महिला ने की पिटाई

---Advertisement---

महासमुंद। महासमुंद थाना परिसर में पूछताछ के लिए पहुंची एक युवती के साथ मारपीट और गाली-गलौज का मामला सामने आया है। युवती की शिकायत पर पुलिस ने राधा साहू के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं के तहत अपराध दर्ज किया है। शिकायत के अनुसार, आरोपी महिला ने युवती के बाल खींचे, हाथ-मुक्कों से मारपीट की और बाहर मिलने पर जान से मारने की धमकी दी।

पुलिस में दर्ज प्राथमिकी के मुताबिक, शिकायतकर्ता मधुलिका साहू मूल रूप से बिलासपुर जिले के बेलगहना क्षेत्र की निवासी हैं और एमए की पढ़ाई कर रही हैं। उन्होंने 7 अक्टूबर 2026 को गोपीकिशन साहू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसी मामले के संबंध में पूछताछ के लिए उन्हें 8 अक्टूबर को महासमुंद थाने बुलाया गया था।

थाने के हॉल में हुई घटना

मधुलिका साहू के बयान के अनुसार, 8 अक्टूबर को दोपहर करीब 3:25 बजे वह थाना परिसर के हॉल में बैठी थीं। इसी दौरान गोपीकिशन साहू की भाभी राधा साहू वहां पहुंचीं। आरोप है कि उन्होंने गोपीकिशन के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने की बात को लेकर युवती को अश्लील गालियां दीं और बाल पकड़कर खींचते हुए हाथ-मुक्कों से मारपीट की।

शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि मारपीट से उनके गले और सिर में चोट लगी तथा दर्द होने लगा। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि महिला ने बाहर मिलने पर जान से मारने की धमकी दी। प्राथमिकी में रामचरण साहू को घटना का प्रत्यक्षदर्शी बताते हुए उल्लेख किया गया है कि उन्होंने घटना देखी-सुनी और बीच-बचाव किया।

तीन धाराओं में मामला दर्ज

महासमुंद थाने में 8 अक्टूबर 2026 को शाम 6:51 बजे एफआईआर क्रमांक 0611/2026 दर्ज की गई। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 115(2), 296 और 351(3) के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है। मामले की जांच सहायक उप निरीक्षक मानसिंह साहू को सौंपी गई है।

फिलहाल, यह विवरण शिकायतकर्ता के बयान और दर्ज प्राथमिकी पर आधारित है। मामले में आरोपी महिला का पक्ष और पुलिस की आगे की जांच के निष्कर्ष सामने आने बाकी हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

ऑपरेशन निश्चय के तहत पटेवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 44 लाख का 88 किलो गांजा जब्त, महाराष्ट्र के 6 अंतर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार

शेयर ट्रेडिंग में 4% मुनाफे का लालच देकर 3.12 करोड़ की ठगी, वेल्थ ट्रैकर का संचालक इंदौर से गिरफ्तार

पोल्ट्री फार्म में खड़े दो ट्रैक्टरों से बैटरी चोरी, 16 हजार का नुकसान, अज्ञात के खिलाफ केस

मां के सामने ही बेटे ने भाई-भतीजे पर किया चाकू से हमला, पेंशन बंटवारे को लेकर खूनी संघर्ष

छात्रा को टेलीग्राम पर अश्लील वीडियो भेजने वाला कृषि कॉलेज का प्रोफेसर गिरफ्तार, BNS और IT एक्ट में केस दर्ज

खैर लकड़ी तस्करी के मुख्य आरोपी हरिद्वार से गिरफ्तार, 95 लाख रुपये बरामद, कुल जप्ती साढ़े तीन करोड़ के पार

Leave a Comment