महासमुंद। ब्लॉक के मिनी स्टेडियम ग्राउंड में आयोजित ट्रायल चयन के आधार पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का चयन कर किट वितरण किया गया l महासमुंद जिला वालीबाल संघ द्वारा आयोजित उक्त चयन ट्रायल में पिथौरा बागबाहरा बसना सरायपाली तथा महासमुंद से आए खिलाड़ियों का चयन कर जिला की टीम गठित की गई जो 12 से 15 नवंबर तक रायगढ़ के एनटीपीसी लारा में आयोजित प्रतियोगिता में भाग लेगी l चयन के उपरांत राजेश इंटरप्राइजेज महासमुंद के संचालक श्री सम्यक लूनिया के द्वारा खिलाड़ियों को किट प्रदान कर शुभकामनाएं दी गई l उक्त आयोजन में विशेष रूप से उपस्थित छत्तीसगढ़ वालीबॉल एसोसिएशन के सह सचिव श्री नितिन पांडे,राज्य स्तरीय अंपायर राजेश साहू, जगदीश सामल, क्रॉसफिट जिम के संचालक सागर चंद्राकर, राष्ट्रीय खिलाड़ी सी एच फिलिप, राजेंद्र सिंह परिहार, सलिल चौधरी, अंतर्राष्ट्रीय योग खिलाड़ी तोरण यादव, व्यायाम शिक्षक गणेश कोसरे तथा ऑल इंडिया सिविल सर्विसेज वॉलीबॉल टीम के मैनेजर संदीप साहू ने सफल आयोजन एवं चयनित खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी हैं l
महासमुंद में हुआ राज्य स्तरीय वालीबॉल टीम का चयन 21 में सीनियर राज्य स्तरीय वालीबॉल प्रतियोगिता रायगढ़ के लिए











