मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य

---Advertisement---

नगरीय प्रशासन में बड़ा फेरबदल, 100 अफसर-कर्मचारी इधर से उधर, 53 CMO की बदली कुर्सी, 3 निलंबित CMO बहाल

---Advertisement---

रायपुर। नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने छत्तीसगढ़ के निकायों में बड़ी सर्जरी करते हुए एक साथ 100 अधिकारियों-कर्मचारियों के तबादले कर दिए हैं। दीपावली से पहले जारी इस लिस्ट में प्रदेश के आधे से ज्यादा निकायों के मुख्य नगर पालिका अधिकारी बदल दिए गए हैं। सबसे ज्यादा 53 CMO और 24 इंजीनियरों को इधर से उधर किया गया है।

विभाग ने 3 निलंबित CMO को बहाल करते हुए नई पोस्टिंग भी दी है। विकास पाटले को दल्ली राजहरा नगर पालिका, विष्णु प्रसाद यादव को वाड्रफनगर नगर पंचायत और जफर खान को बिलाईगढ़ नगर पंचायत का CMO बनाया गया है। हालांकि इन तीनों के खिलाफ विभागीय जांच जारी रहेगी और निलंबन अवधि का फैसला जांच के बाद होगा।

तबादला सूची में CMO और इंजीनियरों के अलावा 5 लेखापाल, 4 स्वास्थ्य निरीक्षक, 4 भृत्य, 3 कैशियर, 3 सहायक ग्रेड-3, 1 स्टेनोग्राफर, 1 सहायक राजस्व निरीक्षक, 1 कम्प्यूटर ऑपरेटर और 1 वाहन चालक भी शामिल हैं। माना जा रहा है कि निकाय चुनाव और विकास कार्यों में तेजी लाने के लिए सरकार ने यह बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

बंगाल की खाड़ी में चक्रवात ‘मुरासु’ का खतरा बढ़ा, आज रात आंध्र तट से टकराएगा, छत्तीसगढ़ समेत 8 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

पालिका कर्मचारियों के घरों में मनेगी खुशियों की दिवाली, नपाध्यक्ष निखिलकांत साहू के प्रयास से 1.15 करोड़ स्वीकृत, 2 माह का मिलेगा वेतन

दीपावली पर सीसीटीवी से ऑनलाइन चालान बंद करने नगर पालिका अध्यक्ष निखिलकांत साहू ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

सरायपाली में अवैध धान परिवहन पर प्रशासन का बड़ा एक्शन, 8 बिचौलियों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई

31 अक्टूबर 2026 का राशिफल: महीने के आखिरी शनिवार को किसकी चमकेगी किस्मत, जानें मेष से मीन तक का हाल

महासमुंद में तेंदुए का आतंक फिर लौटा, पंडरीपानी में घर में घुसकर बत्तख और गर्भवती बकरी को बनाया शिकार, गांव में दहशत

Leave a Comment