बसना। आंखों की रोशनी से परेशान लोगों के लिए बड़ी राहत की खबर है। महासमुंद जिले के बसना स्थित अग्रवाल मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल में अब हर शनिवार और रविवार को निःशुल्क मोतियाबिंद सर्जरी की सुविधा शुरू की गई है।
अस्पताल प्रबंधन ने बताया कि यह सुविधा छत्तीसगढ़ शासन से मान्यता प्राप्त योजना के तहत दी जा रही है। योजना के तहत पात्र मरीजों को ऑपरेशन के साथ-साथ रहना, खाना, दवाइयां और लेंस तक पूरी तरह निःशुल्क दिया जाएगा।
जरूरतमंद मरीज अपना पंजीयन पहले से करा सकते हैं। अस्पताल ने अपील की है कि मरीज अपने क्षेत्र के नोडल अधिकारी से अनुमति पत्र पर हस्ताक्षर कराकर लाएं, ताकि उन्हें योजना का लाभ लेने में आसानी हो।
अस्पताल का कहना है कि इस पहल का मकसद गरीब और जरूरतमंद मरीजों को समय पर बेहतर आंखों का इलाज उपलब्ध कराना है। अधिक जानकारी और पंजीयन के लिए 84618-11000, 77730-86100 पर संपर्क किया जा सकता है।






