मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य

---Advertisement---

ऑपरेशन निश्चय के तहत पटेवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 44 लाख का 88 किलो गांजा जब्त, महाराष्ट्र के 6 अंतर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार

---Advertisement---

महासमुंद। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चलाए जा रहे ऑपरेशन निश्चय के तहत महासमुंद पुलिस को नशे के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है। ANTF और थाना पटेवा पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 88 किलो अवैध गांजा के साथ महाराष्ट्र के 6 अंतर्राज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने गांजा, पिकअप, पायलेटिंग कार, नगदी और मोबाइल सहित कुल 53 लाख 73 हजार रुपये से अधिक की संपत्ति जब्त की है।

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि सफेद रंग की पिकअप क्रमांक MH-21 BH-9873 और स्विफ्ट डिजायर कार क्रमांक MH-46 X-5682 में भारी मात्रा में गांजा परिवहन किया जा रहा है। सूचना पर थाना पटेवा के सामने NH-53 पर नाकाबंदी की गई। सबसे पहले पायलेटिंग कर रही स्विफ्ट कार को रोका गया, जिसमें तीन लोग सवार थे। तलाशी में कार में कुछ नहीं मिला, लेकिन कुछ ही देर बाद पीछे आ रही संदिग्ध पिकअप को रोककर तलाशी ली गई तो उसमें 3 प्लास्टिक बोरियों में भरा 88 किलो गांजा मिला, जिसकी कीमत 44 लाख रुपये आंकी गई है।

पूछताछ में पता चला कि आरोपी गांजे को ओडिशा के बरगढ़ जिले के कटामाल से लाकर महाराष्ट्र के जालना में खपाने जा रहे थे, लेकिन महासमुंद पुलिस की सटीक सूचना और त्वरित घेराबंदी से पहले ही पकड़े गए। आरोपियों के खिलाफ थाना पटेवा में अपराध क्रमांक 210/2026 धारा 20(ख), 29(1) NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

गिरफ्तार आरोपी – गांजा परिवहनकर्ता सिद्धार्थ दानडे 37 वर्ष, सचिन मदन सोनवानी 34 वर्ष, बद्रीनाथ खुरमुटे 42 वर्ष तथा पायलेटिंग वाहन में शंकर तुकाराम डिगे 40 वर्ष, विशाल संतोष खांडे 24 वर्ष और दीपक खर्से 25 वर्ष, सभी निवासी जिला जालना महाराष्ट्र हैं।

पुलिस ने 88 किलो गांजा 44 लाख, पिकअप 5 लाख, स्विफ्ट कार 4 लाख, नगदी 28,600 और 7 मोबाइल सहित कुल 53,73,600 रुपये की संपत्ति जब्त की है। पुलिस अब फॉरवर्ड और बैकवर्ड लिंक पर जांच कर रही है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Leave a Comment