मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य

---Advertisement---

बंगाल की खाड़ी में चक्रवात ‘मुरासु’ का खतरा बढ़ा, आज रात आंध्र तट से टकराएगा, छत्तीसगढ़ समेत 8 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

---Advertisement---

नई दिल्ली। बंगाल की खाड़ी में उठा चक्रवाती तूफान ‘मुरासु’ अब ताकतवर तूफान में बदल गया है और तेजी से आंध्र तट की ओर बढ़ रहा है। मौसम विभाग के ताजा अपडेट के मुताबिक सोमवार सुबह यह चक्रवात चेन्नई से 260 किलोमीटर और नेल्लोर से 290 किलोमीटर दूर था। तूफान 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आगे बढ़ रहा है।

विभाग के अनुसार 2 नवंबर की रात से 3 नवंबर की सुबह के बीच यह ओंगोल के पास आंध्र प्रदेश के तट से टकरा सकता है। टकराने के दौरान हवा की रफ्तार 100 से 110 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंचने की आशंका है। इसका असर छत्तीसगढ़, ओडिशा, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, केरल, तेलंगाना, कर्नाटक और महाराष्ट्र समेत 8 राज्यों में देखने को मिलेगा।

मध्यप्रदेश में 5 नवंबर तक आंधी-बारिश का दौर जारी रह सकता है। वहीं ओडिशा में 2 और 3 नवंबर को भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। बंगाल की खाड़ी में एक हफ्ते के भीतर यह दूसरा चक्रवाती तूफान है। इससे पहले 28 अक्टूबर को चक्रवात ‘अर्नब’ आंध्र तट से टकराया था, जिसके असर से आंध्र, ओडिशा, छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश समेत कई राज्यों में बारिश हुई थी।

उधर उत्तर भारत में मौसम का दूसरा रूप देखने को मिल रहा है। उत्तर प्रदेश के देवरिया, कुशीनगर समेत 10 शहरों में सोमवार सुबह घना कोहरा छाया रहा। बिहार के सुपौल में विजिबिलिटी घटकर 60 मीटर रह गई। उत्तराखंड के उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग सहित 5 पहाड़ी जिलों में आज बारिश के साथ हल्की बर्फबारी की भी संभावना है।

अगले 2 दिन का अलर्ट –

3 नवंबर – आंध्र प्रदेश, रायलसीमा और ओडिशा में ऑरेंज अलर्ट, 100 किमी तक तेज हवाएं। तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक, पुडुचेरी, तेलंगाना, छत्तीसगढ़ में यलो अलर्ट।

4 नवंबर – आंध्र प्रदेश में रेड अलर्ट, छत्तीसगढ़ और ओडिशा में ऑरेंज अलर्ट। सेंट्रल महाराष्ट्र, विदर्भ, नार्थ कर्नाटक, तेलंगाना, केरल में यलो अलर्ट।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

नगरीय प्रशासन में बड़ा फेरबदल, 100 अफसर-कर्मचारी इधर से उधर, 53 CMO की बदली कुर्सी, 3 निलंबित CMO बहाल

पालिका कर्मचारियों के घरों में मनेगी खुशियों की दिवाली, नपाध्यक्ष निखिलकांत साहू के प्रयास से 1.15 करोड़ स्वीकृत, 2 माह का मिलेगा वेतन

दीपावली पर सीसीटीवी से ऑनलाइन चालान बंद करने नगर पालिका अध्यक्ष निखिलकांत साहू ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

सरायपाली में अवैध धान परिवहन पर प्रशासन का बड़ा एक्शन, 8 बिचौलियों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई

31 अक्टूबर 2026 का राशिफल: महीने के आखिरी शनिवार को किसकी चमकेगी किस्मत, जानें मेष से मीन तक का हाल

महासमुंद में तेंदुए का आतंक फिर लौटा, पंडरीपानी में घर में घुसकर बत्तख और गर्भवती बकरी को बनाया शिकार, गांव में दहशत

Leave a Comment