मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य

---Advertisement---

सरायपाली में अवैध धान परिवहन पर प्रशासन का बड़ा एक्शन, 8 बिचौलियों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई

---Advertisement---

महासमुंद। खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 में धान खरीदी को पारदर्शी बनाने के लिए जिला प्रशासन सख्त हो गया है। कलेक्टर विनय कुमार लंगेह के निर्देश पर अवैध धान परिवहन और बिचौलियों पर नकेल कसने के लिए लगातार निगरानी की जा रही है। इसी कड़ी में सरायपाली अनुविभाग में प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से धान परिवहन कर रहे 8 बिचौलियों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

अनुविभागीय अधिकारी तेजपाल सिंह ध्रुव ने बताया कि बिचौलियों की गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए सरायपाली क्षेत्र में कुल 8 जांच चौकियां बनाई गई हैं, जहां 24 घंटे निगरानी की जा रही है। जांच के दौरान आज 8 बिचौलिए अवैध धान परिवहन करते पकड़े गए, जिनके विरुद्ध भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 की धारा 126, 135 और 170 के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई है।

प्रशासन ने साफ कहा है कि धान खरीदी व्यवस्था में किसी भी तरह की गड़बड़ी या बिचौलियों की मिलीभगत बर्दाश्त नहीं की जाएगी और पकड़े जाने पर कठोर कार्रवाई जारी रहेगी। किसानों से भी अपील की गई है कि वे नियमानुसार ही धान बेचें और अवैध परिवहन की सूचना तुरंत प्रशासन को दें।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

बंगाल की खाड़ी में चक्रवात ‘मुरासु’ का खतरा बढ़ा, आज रात आंध्र तट से टकराएगा, छत्तीसगढ़ समेत 8 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

नगरीय प्रशासन में बड़ा फेरबदल, 100 अफसर-कर्मचारी इधर से उधर, 53 CMO की बदली कुर्सी, 3 निलंबित CMO बहाल

पालिका कर्मचारियों के घरों में मनेगी खुशियों की दिवाली, नपाध्यक्ष निखिलकांत साहू के प्रयास से 1.15 करोड़ स्वीकृत, 2 माह का मिलेगा वेतन

दीपावली पर सीसीटीवी से ऑनलाइन चालान बंद करने नगर पालिका अध्यक्ष निखिलकांत साहू ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

31 अक्टूबर 2026 का राशिफल: महीने के आखिरी शनिवार को किसकी चमकेगी किस्मत, जानें मेष से मीन तक का हाल

महासमुंद में तेंदुए का आतंक फिर लौटा, पंडरीपानी में घर में घुसकर बत्तख और गर्भवती बकरी को बनाया शिकार, गांव में दहशत

Leave a Comment