मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य

---Advertisement---

राज्य स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता में बेमचा के 08 खिलाड़ी होंगे शामिल

---Advertisement---

राज्य स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता में बेमचा के 08 खिलाड़ी होंगे शामिल

महासमुंद – राज्य स्तरीय शालेय हॉकी प्रतियोगिता बालक एवं बालिका 17 वर्ष का आयोजन राजनादगांव में दिनांक 24 से 28 सितंबर 2026 तक आयोजित किया जा रहा हैं,जिसमें शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बेमचा विकासखंड महासमुंद के कुल 8 खिलाड़ियों का चयन हुआ है। चयनित खिलाड़ियों में बालक वर्ग में सागर सेन, सागर चंद्राकर, सेवक राम विश्वकर्मा, टोमेश चंद्राकर एवं हर्ष कुमार बघेल एवं बालिका वर्ग में जागृति यादव, धारणी निषाद एवं गुंजा सभी महासमुंद जिले के खिलाड़ी रायपुर संभाग से प्रतियोगिता में शिरकत करेंगे। हॉकी के सभी खिलाड़ी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में पहले भी चयनित हो चुके हैं एवं अपना खेल का जौहर दिखा चुके हैं जिसमें सागर सेन राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग ले चुके हैं। इसबार भी ऐसा उम्मीद किया जा रहा है कि अपने उत्कृष्ट खेल प्रदर्शन के आधार पर इनका चयन राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए होगा। विद्यालय परिवार ने खिलाड़ियों के उज्जवल भविष्य की कामना की है।
योगासन प्रतियोगिता में भरत साहू एवं चिन्मय साहू का चयन
राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता राजनांदगांव में योगा 17 वर्ष बालक वर्ग में बागबाहरा के चिन्मय साहू पिता चंद्रशेखर साहू एवं 19 वर्ष बालक वर्ग में बागबाहरा के भरत साहू पिता चंद्र प्रकाश साहू का चयन हुआ हैं। खिलाड़ियों के चयन होने पर विधायक महासमुंद योगेश्वर राजू सिंहा, जिलाध्यक्ष भारत स्काउट एंड गाइड़ येतराम साहू, अध्यक्ष जिला हॉकी संघ राहुल चंद्राकर, आनंद साहू, खेल अधिकारी खेल एवं युवा कल्याण मनोज धृतलहरे, जिला शिक्षा अधिकारी बी एल देवांगन, अंजलि बरमाल, भोपाल सिंह बंजारा, हिना ढालेन, अध्यक्ष शाला विकास समिति बेमचा लखनू निर्मलकर, विधायक प्रतिनिधि रविकांत चंद्राकर, हीरालाल साहू, प्राचार्य बेमचा सोहन लाल पाटकर, प्राचार्य सेजेश बागबाहरा, गणेश कोसरे, तोरण यादव, सेवन दास मानिकपुरी ने हर्ष व्यक्त कर अच्छे प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment