मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य

---Advertisement---

सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट निर्माण कार्य का विधायक व नपाध्यक्ष ने किया शुभारंभ

---Advertisement---

महासमुंद। नगर में स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए आज खरोरा में सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट निर्माण कार्य का शुभारंभ विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा तथा नगर पालिका अध्यक्ष निखिलकांत साहू ने किया। इस प्लांट के निर्माण पर लगभग 4 करोड़ रुपये की लागत आएगी। उल्लेखनीय है कि नगर पालिका अध्यक्ष निखिलकांत साहू के सतत प्रयास एवं परिषद सदस्यों के सहयोग से नगरवासियों के लिए यह महत्वपूर्ण उपलब्धि प्राप्त हुई है। नगर सीमा के अंतर्गत कुल 12 करोड़ 67 लाख रुपये की लागत से तीन एसटीपी स्थापित किए जाने हैं। इन एसटीपी प्लांटों का निर्माण क्रमशः खरोरा, बंधवा तालाब एवं परसकोल रोड स्थित शासकीय भूमि पर किया जाना है, जिसके तहत प्रथम चरण में खरोरा में प्लांट स्थापित करने के लिए कार्य का शुभारंभ आज किया गया।
इस परियोजना से नगर में स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण तथा अपशिष्ट जल प्रबंधन को नई दिशा मिलेगी और नगरवासियों को दीर्घकालिक लाभ प्राप्त होगा। शहर से निकलने वाले गंदे पानी का वैज्ञानिक पद्धति से उपचार कर उसका पुनः उपयोग निस्तारी एवं अन्य कार्यों के लिए किया जा सकेगा, जिससे जल संरक्षण को भी बढ़ावा मिलेगा।
इस अवसर पर विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने अपने संबोधन में कहा कि यह परियोजना महासमुंद के विकास में मील का पत्थर साबित होगी। शासन की मंशा के अनुरूप शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए ऐसे कार्य आवश्यक हैं। वहीं, नगर पालिका अध्यक्ष निखिलकांत साहू ने कहा कि यह हमारे परिषद का संकल्प था कि महासमुंद को स्वच्छ और स्वस्थ नगर बनाया जाए। आज खरोरा से हमने इस दिशा में पहला कदम बढ़ाया है। आने वाले समय में बंधवा तालाब और परसकोल रोड में भी एसटीपी का निर्माण होगा। जिससे पूरे शहर के ड्रेनेज सिस्टम में सुधार आएगा। यह परियोजना केवल निर्माण कार्य नहीं बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ वातावरण की नींव है।
इस अवसर पर नपा उपाध्यक्ष देवीचंद राठी, सभापति जितेंद्र ध्रुव, ज्योति रिंकू चंद्राकर, पार्षद नीरज चंद्राकर, मनीष शर्मा, धनेन्द्र चंद्राकर, धनेश्वरी सोनवानी, पीयूष साहू, मुन्ना देवार, महेंद्र जैन सांसद प्रतिनिधि, एल्डरमैन हनीश बग्गा, जनपद उपाध्यक्ष हुलसी चंद्राकर, सरपंच वीणा चंद्राकर सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और ग्रामवासी उपस्थित थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

बंगाल की खाड़ी में चक्रवात ‘मुरासु’ का खतरा बढ़ा, आज रात आंध्र तट से टकराएगा, छत्तीसगढ़ समेत 8 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

नगरीय प्रशासन में बड़ा फेरबदल, 100 अफसर-कर्मचारी इधर से उधर, 53 CMO की बदली कुर्सी, 3 निलंबित CMO बहाल

पालिका कर्मचारियों के घरों में मनेगी खुशियों की दिवाली, नपाध्यक्ष निखिलकांत साहू के प्रयास से 1.15 करोड़ स्वीकृत, 2 माह का मिलेगा वेतन

दीपावली पर सीसीटीवी से ऑनलाइन चालान बंद करने नगर पालिका अध्यक्ष निखिलकांत साहू ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

सरायपाली में अवैध धान परिवहन पर प्रशासन का बड़ा एक्शन, 8 बिचौलियों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई

31 अक्टूबर 2026 का राशिफल: महीने के आखिरी शनिवार को किसकी चमकेगी किस्मत, जानें मेष से मीन तक का हाल

Leave a Comment