महासमुंद । राज्य स्तरीय शालेय सॉफ्टबॉल प्रतियोगिता का आयोजन सारंगढ़ में दिनांक 4 से 7 अक्टूबर तक स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित किया गया। आयोजन में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भोरिंग के 03 खिलाड़ियों का चयन किया गया, इनमें कक्षा 8वीं के अमन देवदास, कक्षा 9वीं की हेमलता ब्रम्हे एवं कक्षा 10वीं की शालिनी मानिकपुरी प्रतियोगिता में शामिल हुए। खिलाड़ियों के राज्य स्तरीय भागीदारी करने पर खेल अधिकारी खेल एवं युवा कल्याण मनोज धृतलहरे, जिला शिक्षा अधिकारी बी एल देवांगन, सहायक क्रीड़ा अधिकारी अंजलि बरमाल, हिना ढालेन, भोपाल सिंह बंजारा, प्राचार्य भोरिंग जीवनलाल साहू, यू.आर. साहू, भुनेश्वरी शुक्ला, स्मिता दास, संतोष कुमार यादव, विवेक मिंज, राज कुमार आले, मनीषा पाठक, जगदीश धीवर, गीतांजलि साहू, ममता धीवर, उमेन्द्र साहू, पुष्पा साहू, राम नारायण साहू सहित विद्यालय भोरिंग के शिक्षक-शिक्षिकाओं ने भागीदारी करने पर हर्ष जताया। सॉफ्टबॉल खेल प्रशिक्षक व व्यायाम शिक्षक डॉ. सुनील कुमार भोई ने बताया कि विद्यालय परिसर में छात्र-छात्राओं और आसपास के गांवों के खिलाड़ियों को नियमित खेल अभ्यास कराया जाता है। नियमित अभ्यास व मेहनत के परिणाम स्वरूप प्रतिवर्ष करीब 80 से 90 खिलाड़ी राज्य स्तर पर जिले का प्रतिनिधित्व करते हैं।
और पढ़ें
बंगाल की खाड़ी में चक्रवात ‘मुरासु’ का खतरा बढ़ा, आज रात आंध्र तट से टकराएगा, छत्तीसगढ़ समेत 8 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट
नगरीय प्रशासन में बड़ा फेरबदल, 100 अफसर-कर्मचारी इधर से उधर, 53 CMO की बदली कुर्सी, 3 निलंबित CMO बहाल





