मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य

---Advertisement---

सार्वजनिक गली में कचरा फेंकने और पालिका कर्मचारियों से अभद्रता पर दुकान संचालक पर पालिका ने की सख्त कार्रवाई

---Advertisement---

प्रिया वस्त्रालय के संचालक पिता – पुत्र के विरुद्ध थाने में पालिका ने कराया एफआईआर

महासमुंद। शहर में स्वच्छता व्यवस्था बनाए रखना नगर पालिका की प्राथमिक जिम्मेदारी है और इसके लिए नगर पालिका निरंतर प्रयासरत है, लेकिन कुछ लोगों द्वारा सार्वजनिक स्थानों पर कचरा फेंककर स्वच्छता व्यवस्था को बिगाड़ा जा रहा है। ऐसा ही एक मामला प्रिया वस्त्रालय के संचालक हेमंत बोथरा एवं उनके पुत्र वैभव बोथरा से जुड़ा सामने आया है, जिनके विरुद्ध गली में लगातार दुकान का कचरा एवं कबाड़ फेंकने की शिकायत मिल रही थी। आरोप है कि लंबे समय से गली में कचरा फेंके जाने से वहां गंदगी बनी हुई थी।
उक्त गली से गंजपारा प्राथमिक शाला के बच्चे एवं आंगनबाड़ी के बच्चे प्रतिदिन आवागमन करते हैं। ऐसे में गली में कचरा और कबाड़ जमा होने से बच्चों सहित स्थानीय नागरिकों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा था और स्वास्थ्य पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा था। नागरिकों की लगातार शिकायत पर जब नगर पालिका के कर्मचारी सफाई व्यवस्था के लिए मौके पर पहुंचे तो दुकान संचालकों द्वारा उनके साथ अभद्रतापूर्ण व्यवहार किया गया। आरोप है कि कर्मचारियों के साथ गाली गलौज की गई और हाथापाई पर उतारू हो गए।
दुकान संचालक के इस दुर्व्यवहार से क्षुब्ध कर्मचारियों ने गली में लंबे समय से जमा पड़ा सारा कचरा निकालकर दुकान के सामने रख दिया ताकि लोगों को यह पता चल सके कि किस प्रकार सार्वजनिक गली को कचरा घर बनाया जा रहा था। नगर पालिका का उद्देश्य किसी को परेशान करना नहीं बल्कि शहर में स्वच्छता व्यवस्था बनाए रखना और नागरिकों को स्वच्छ वातावरण उपलब्ध कराना है।
मामले की गंभीरता को देखते हुए नगर पालिका के कर्मचारियों ने मुख्य नगर पालिका अधिकारी के साथ कोतवाली पहुंचकर प्रिया वस्त्रालय के संचालक हेमंत बोथरा एवं वैभव बोथरा के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराने के लिए आवेदन प्रस्तुत किया है। नगर पालिका प्रशासन का स्पष्ट कहना है कि सार्वजनिक स्थानों पर कचरा फेंकना और सफाई कर्मचारियों के साथ दुर्व्यवहार किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं है। सफाई कर्मचारियों का सम्मान और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करना प्रशासन की जिम्मेदारी है।

  • कर्मचारियों का सम्मान व जनहित सर्वोपरि : नपाध्यक्ष
    नगर पालिका अध्यक्ष निखिलकांत साहू ने स्पष्ट किया है कि बच्चों की सुरक्षा, शहर की स्वच्छता और नगर पालिका कर्मचारियों के सम्मान से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जनहित सर्वोपरि है और नगर की स्वच्छता और कर्मचारियों के सम्मान के मामले में नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही उन्होंने नगर के प्रत्येक नागरिक से अपील की है कि सार्वजनिक स्थानों पर कचरा न फेंकें और स्वच्छता व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

बंगाल की खाड़ी में चक्रवात ‘मुरासु’ का खतरा बढ़ा, आज रात आंध्र तट से टकराएगा, छत्तीसगढ़ समेत 8 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

नगरीय प्रशासन में बड़ा फेरबदल, 100 अफसर-कर्मचारी इधर से उधर, 53 CMO की बदली कुर्सी, 3 निलंबित CMO बहाल

पालिका कर्मचारियों के घरों में मनेगी खुशियों की दिवाली, नपाध्यक्ष निखिलकांत साहू के प्रयास से 1.15 करोड़ स्वीकृत, 2 माह का मिलेगा वेतन

दीपावली पर सीसीटीवी से ऑनलाइन चालान बंद करने नगर पालिका अध्यक्ष निखिलकांत साहू ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

सरायपाली में अवैध धान परिवहन पर प्रशासन का बड़ा एक्शन, 8 बिचौलियों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई

31 अक्टूबर 2026 का राशिफल: महीने के आखिरी शनिवार को किसकी चमकेगी किस्मत, जानें मेष से मीन तक का हाल

Leave a Comment