मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य

---Advertisement---

मुड़ीडीह स्कूल में मासूम की मौत के मामले में प्रधानपाठक और सहायक शिक्षक निलंबित, डीईओ ने की कार्रवाई

---Advertisement---

महासमुंद। जिले के बसना विकासखंड के मुड़ीडीह गांव में शासकीय प्राथमिक शाला परिसर में साड़ी के झूले में फंसकर कक्षा चौथी के मासूम छात्र की दर्दनाक मौत के मामले में जिला शिक्षा अधिकारी ने बड़ी कार्रवाई की है। मामले में प्रथम दृष्टया दोषी पाए जाने पर शाला के प्रधानपाठक श्री रघुनाथ चौधरी और सहायक शिक्षक एलबी श्री गुणितराम चौधरी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय महासमुंद द्वारा 16 अक्टूबर 2026 को जारी आदेश क्रमांक 6685 / शिक्षा / निलंबन / 2026 के अनुसार विकासखंड शिक्षा अधिकारी बसना से प्राप्त जांच प्रतिवेदन के आधार पर यह कार्रवाई की गई है। आदेश में उल्लेख है कि 16 अक्टूबर को शासकीय प्राथमिक शाला मुड़ीडीह परिसर में स्थित वृक्ष से बंधे झूले की रस्सी में खेलते समय कक्षा चौथी के छात्र की दुर्घटना में मृत्यु हो गई। इस घटना में संबंधित शाला में पदस्थ प्रधानपाठक और सहायक शिक्षक प्रथम दृष्टया दोषी प्रतीत होते हैं और उनका यह कृत्य छत्तीसगढ़ सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के नियम-3 के विपरीत है। इसी के तहत छत्तीसगढ़ सिविल सेवा वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील नियम 1966 के नियम 9 के तहत दोनों को निलंबित किया गया है। निलंबन अवधि में इनका मुख्यालय कार्यालय विकासखंड शिक्षा अधिकारी बसना निर्धारित किया गया है।

गौरतलब है कि मृतक छात्र की पहचान तरुण चौहान के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार स्कूल खुलने के निर्धारित समय सुबह 10 बजे से पहले बच्चे सुबह 9.30 बजे के आसपास स्कूल परिसर में खेलने पहुंचे थे। स्कूल की सहायिका स्कूल खोलकर चली गई थी, लेकिन शिक्षक मौके पर नहीं पहुंचे थे। इसी दौरान बच्चों ने पेड़ पर साड़ियों को बांधकर बनाया गया झूला बनाया था, जिस पर खेलते समय तरुण का पैर फिसल गया और गले में साड़ी फंसने से वह फंदे में लटक गया। साथ खेल रहे 8-9 बच्चों ने शोर मचाया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

घटना की सूचना पर भंवरपुर चौकी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं इस घटना ने स्कूल परिसरों में बच्चों की सुरक्षा और शिक्षकों की लापरवाही पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

बंगाल की खाड़ी में चक्रवात ‘मुरासु’ का खतरा बढ़ा, आज रात आंध्र तट से टकराएगा, छत्तीसगढ़ समेत 8 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

नगरीय प्रशासन में बड़ा फेरबदल, 100 अफसर-कर्मचारी इधर से उधर, 53 CMO की बदली कुर्सी, 3 निलंबित CMO बहाल

पालिका कर्मचारियों के घरों में मनेगी खुशियों की दिवाली, नपाध्यक्ष निखिलकांत साहू के प्रयास से 1.15 करोड़ स्वीकृत, 2 माह का मिलेगा वेतन

दीपावली पर सीसीटीवी से ऑनलाइन चालान बंद करने नगर पालिका अध्यक्ष निखिलकांत साहू ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

सरायपाली में अवैध धान परिवहन पर प्रशासन का बड़ा एक्शन, 8 बिचौलियों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई

31 अक्टूबर 2026 का राशिफल: महीने के आखिरी शनिवार को किसकी चमकेगी किस्मत, जानें मेष से मीन तक का हाल

Leave a Comment