महासमुंद। नमो नमो मोर्चा भारत के युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष देवराज बघेल ने अपना जन्मदिन एक अलग अंदाज में मनाया। केक काटकर मोमबत्ती बुझाने जैसे दिखावे से दूर वे बेलसोंडा स्थित कस्तूरबा ट्रस्ट के अनाथ बच्चों के बीच पहुंचे और बच्चियों के अपनापन के बीच अपना जन्मदिन मनाया।
ट्रस्ट पहुंचने पर नन्हीं बच्चियों ने पुष्प गुच्छ देकर, आरती तिलक कर श्री बघेल का आत्मीय स्वागत किया और सुंदर गीत गुनगुनाकर उन्हें जन्मदिन की बधाई दी। बच्चों के इस प्यार और अपनापन से अभिभूत होकर श्री बघेल ने कहा कि आप अपने आप को कभी अकेला मत समझिए। आप सभी मेरी छोटी बहनें हैं। एक भाई किसी अनाथ बच्चों से नहीं बल्कि अपनी बहनों से मिलने आया है। उन्होंने कहा कि यह रिश्ता केवल आज के दिन का नहीं है बल्कि जीवन भर का है।
सर्द मौसम को देखते हुए श्री बघेल ने 47 बच्चियों को गर्म कपड़े, लेगिंस और मोजे प्रदान किए और उन्हें आश्वस्त किया कि जब भी आवश्यकता पड़ेगी आपका भाई आपके बीच खड़ा मिलेगा। इस अवसर पर बच्चियों को समोसे, केला, जलेबी का स्वल्पाहार भी कराया गया। कार्यक्रम के दौरान ट्रस्ट परिसर में खुशी और उत्साह का माहौल रहा। इस अवसर पर उनके साथ नमो नमो मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष विजय शास्त्री, महासमुंद युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष रोहित साहू, ब्लॉक अध्यक्ष हरिश साहू, भावेश नागेश, चंद्रकांत नागेश, महेन्द्र विश्वकर्मा, उत्तम मरकाम, गजेंद्र डहरिया, संजय सिंह राजपूत, नंदकिशोर साहू, जित्तू श्याम बघेल, निर्मला आवडे, जीवक आवडे, सतीराम नेताम, मुकेश मांझी सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे। इस दौरान कस्तूरबा ट्रस्ट की केयर टेकर एवं स्टाफ भी मौजूद रहे जिन्होंने इस पहल की सराहना की।








