मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य

---Advertisement---

धान खरीदी पर बड़ी खबर: छत्तीसगढ़ में इस दिन से शुरू होगी समर्थन मूल्य पर खरीदी, सरकार ने 160 लाख मीट्रिक टन का लक्ष्य रखा

---Advertisement---

रायपुर: छत्तीसगढ़ के लाखों धान उत्पादक किसानों के लिए खुशखबरी है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने धान खरीदी की तारीख का ऐलान कर दिया है। प्रदेश में 15 नवंबर से 31 जनवरी 2027 तक समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की जाएगी। दुर्ग में पंडवानी महासम्मेलन के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार इस साल भी किसानों से 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदेगी। इस साल सरकार ने धान खरीदी का लक्ष्य बढ़ा दिया है। इस खरीफ सीजन में 160 लाख मीट्रिक टन धान खरीदने का लक्ष्य रखा गया है, जो पिछले साल के 140 लाख मीट्रिक टन से 20 लाख मीट्रिक टन ज्यादा है।

किसानों के लिए ये नियम जानना जरूरी

इस बार धान खरीदी में पारदर्शिता के लिए सरकार ने सख्त नियम लागू किए हैं। किसानों को प्रति एकड़ अधिकतम 21 क्विंटल धान ही बेचने की अनुमति होगी। साथ ही एग्रीस्टैक पोर्टल पर पंजीयन और उपार्जन केंद्र पर बायोमेट्रिक सत्यापन अनिवार्य कर दिया गया है। टोकन मिलने के बाद ही किसान केंद्र पर धान ला सकेंगे। प्रशासन ने गुणवत्ता को लेकर भी सख्ती बरती है। यदि धान में 17 प्रतिशत से अधिक नमी पाई गई तो उसे रिजेक्ट कर दिया जाएगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

बंगाल की खाड़ी में चक्रवात ‘मुरासु’ का खतरा बढ़ा, आज रात आंध्र तट से टकराएगा, छत्तीसगढ़ समेत 8 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

नगरीय प्रशासन में बड़ा फेरबदल, 100 अफसर-कर्मचारी इधर से उधर, 53 CMO की बदली कुर्सी, 3 निलंबित CMO बहाल

पालिका कर्मचारियों के घरों में मनेगी खुशियों की दिवाली, नपाध्यक्ष निखिलकांत साहू के प्रयास से 1.15 करोड़ स्वीकृत, 2 माह का मिलेगा वेतन

दीपावली पर सीसीटीवी से ऑनलाइन चालान बंद करने नगर पालिका अध्यक्ष निखिलकांत साहू ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

सरायपाली में अवैध धान परिवहन पर प्रशासन का बड़ा एक्शन, 8 बिचौलियों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई

31 अक्टूबर 2026 का राशिफल: महीने के आखिरी शनिवार को किसकी चमकेगी किस्मत, जानें मेष से मीन तक का हाल

Leave a Comment