मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य

---Advertisement---

दशहरा पर्व की तैयारियों को लेकर नपा में बैठक, वरिष्ठजनों से लिए सुझाव

---Advertisement---

महासमुंद। नगर पालिका अध्यक्ष निखिलकांत साहू ने नपा कार्यालय में दशहरा समिति की बैठक लेकर आगामी 20 अक्टूबर को आयोजित होने वाले दशहरा कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर चर्चा की। बैठक में दशहरा उत्सव समिति के पदाधिकारी व शहर के प्रतिष्ठित नागरिक भूपेंद्र राठौड़, चंद्रशेखर साहू, अग्रज शर्मा, बलराम लालवानी की गरिमामयी उपस्थिति रही।
अध्यक्ष श्री साहू ने नगर के वरिष्ठजनों के साथ कार्यक्रम स्थल की व्यवस्थाओं, सुरक्षा, विद्युत सज्जा, पेयजल और रावण दहन की तैयारियों को लेकर चर्चा की तथा उनसे सुझाव मांगे। उन्होंने कहा कि आप सभी शहर के अनुभवी लोग हैं, आपके मार्गदर्शन में ही हर वर्ष दशहरा पर्व भव्यता से मनाया जाता है। इस बार भी आपके द्वारा दिए गए सुझावों के अनुसार ही सभी कार्य किए जाएंगे।
वरिष्ठजनों ने अपने अनुभव साझा करते हुए आयोजन को और बेहतर बनाने के लिए महत्वपूर्ण सुझाव दिए। उन्होंने कहा कि दशहरा सत्य की असत्य पर विजय का प्रतीक है और इसे आपसी एकता के साथ मनाया जाना चाहिए। पालिका अध्यक्ष श्री साहू ने सभी वरिष्ठजनों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके सुझावों के अनुरूप नगर पालिका पूरी तैयारी करेगी। ताकि, नगरवासी सुविधापूर्ण तरीके से दशहरा पर्व का आनंद ले सकें।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

बंगाल की खाड़ी में चक्रवात ‘मुरासु’ का खतरा बढ़ा, आज रात आंध्र तट से टकराएगा, छत्तीसगढ़ समेत 8 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

नगरीय प्रशासन में बड़ा फेरबदल, 100 अफसर-कर्मचारी इधर से उधर, 53 CMO की बदली कुर्सी, 3 निलंबित CMO बहाल

पालिका कर्मचारियों के घरों में मनेगी खुशियों की दिवाली, नपाध्यक्ष निखिलकांत साहू के प्रयास से 1.15 करोड़ स्वीकृत, 2 माह का मिलेगा वेतन

दीपावली पर सीसीटीवी से ऑनलाइन चालान बंद करने नगर पालिका अध्यक्ष निखिलकांत साहू ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

सरायपाली में अवैध धान परिवहन पर प्रशासन का बड़ा एक्शन, 8 बिचौलियों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई

31 अक्टूबर 2026 का राशिफल: महीने के आखिरी शनिवार को किसकी चमकेगी किस्मत, जानें मेष से मीन तक का हाल

Leave a Comment