मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य

---Advertisement---

फुसेराडीह के कबड्डी व रायमुडा के सांस्कृतिक कार्यक्रम में शामिल हुए महासमुंद पालिका अध्यक्ष

---Advertisement---

नपा अध्यक्ष निखिलकांत साहू ने खिलाड़ियों का किया उत्साहवर्धन
महासमुंद। सिरपुर क्षेत्र के ग्राम फुसेराडीह में आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता में नगर पालिका अध्यक्ष निखिलकांत साहू मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस दौरान ग्रामीणों ने श्री साहू का भव्य स्वागत किया। साथ ही रायमुडा में भी आयोजित शरद पूर्णिमा महोत्सव में उन्होंने शिरकत की। रायमुडा में आयोजन समिति द्वारा अध्यक्ष श्री साहू का साफा बांधकर आत्मीय स्वागत किया गया।
कबड्डी प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए अपने उद्बोधन में नपा अध्यक्ष निखिलकांत साहू ने कहा कि कबड्डी हमारी माटी का खेल है और ऐसे पारंपरिक खेल गांवों की ऊर्जा और एकता को दर्शाते हैं। खेल से युवाओं में अनुशासन, टीम भावना और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित होती है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में इस तरह के आयोजनों से प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर मिलता है। उन्होंने आयोजन समिति और सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ग्रामीण खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के लिए इस तरह का आयोजन सराहनीय है।
रायमुडा के ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि संस्कृतिक कार्यक्रमों से गांव का वातावरण खुशनुमा रहता है। उन्होंने बेहतर आयोजन के लिए समस्त ग्रामीणों को शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर विशेष अतिथि के रूप में सौरभ लोधी, शाहबाज राजवानी, मोहम्मद अजहर, यशवंत ध्रुव सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण और युवा उपस्थित रहे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

बंगाल की खाड़ी में चक्रवात ‘मुरासु’ का खतरा बढ़ा, आज रात आंध्र तट से टकराएगा, छत्तीसगढ़ समेत 8 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

नगरीय प्रशासन में बड़ा फेरबदल, 100 अफसर-कर्मचारी इधर से उधर, 53 CMO की बदली कुर्सी, 3 निलंबित CMO बहाल

पालिका कर्मचारियों के घरों में मनेगी खुशियों की दिवाली, नपाध्यक्ष निखिलकांत साहू के प्रयास से 1.15 करोड़ स्वीकृत, 2 माह का मिलेगा वेतन

दीपावली पर सीसीटीवी से ऑनलाइन चालान बंद करने नगर पालिका अध्यक्ष निखिलकांत साहू ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

सरायपाली में अवैध धान परिवहन पर प्रशासन का बड़ा एक्शन, 8 बिचौलियों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई

31 अक्टूबर 2026 का राशिफल: महीने के आखिरी शनिवार को किसकी चमकेगी किस्मत, जानें मेष से मीन तक का हाल

Leave a Comment