मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य

---Advertisement---

जरूरतमंदों को पक्का मकान दिलाना हमारी प्राथमिकता – निखिलकांत साहू

---Advertisement---
  • नगर पालिका अध्यक्ष ने हितग्राहियों को प्रदान किया आवास स्वीकृति पत्र
    महासमुंद। नगर पालिका अध्यक्ष निखिलकांत साहू ने आज अध्यक्ष कक्ष में शहर के विभिन्न वार्डों के अनेक हितग्राहियों को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास स्वीकृति पत्र का वितरण किया और सभी हितग्राहियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। अध्यक्ष श्री साहू ने बताया कि अब तक 16 लगानी भूमि और 26 आबादी भूमि के हितग्राहियों को स्वीकृति पत्र प्रदान किया गया। कार्यक्रम में पार्षद नीरज चंद्राकर, पार्षद कल्पना सूर्यवंशी सहित पालिका के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।
    इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष निखिलकांत साहू ने अपने संबोधन में कहा कि नगर पालिका परिषद महासमुंद सदैव जरूरतमंदों और पात्र हितग्राहियों को आवास योजना का लाभ दिलाने के लिए संकल्पित है। नगर क्षेत्र में कोई भी पात्र परिवार कच्चे मकान में न रहे, हर गरीब को उसका पक्का मकान मिले यही हमारा लक्ष्य है। हमने नगर के सभी वार्डों में सर्वे कराया है और जो भी पात्र हितग्राही बचे हैं उन्हें भी प्राथमिकता के आधार पर योजना से जोड़ा जाएगा। यह सिर्फ स्वीकृति पत्र नहीं है बल्कि आपके सपनों के घर की पहली सीढ़ी है। नगर पालिका आपके साथ खड़ी है और आगे भी पात्रता अनुसार हर परिवार को इस योजना का लाभ दिया जाएगा।
    अध्यक्ष श्री साहू ने जानकारी दी कि अब तक जिन हितग्राहियों को स्वीकृति पत्र दिया गया है, उनमें सूर्या, ललिता टंडन, संतोष यादव, गौरी, हिराऊ राम रात्रे, सीमा साहू, जयप्रकाश चंद्राकर, जगदीश साहू, शांति बाई यादव, सुरेश कुमार पटेल, अश्वनी साहू, कांता बाई कापसे, इंद्रा सोनी, नीरा बाई चंद्राकर, कमली प्रजापति, बलबीर सिंह रामगढ़िया, रमेश रात्रे, मुन्ना लाल साहू, मुकेश्वरी बाई साहू, देव कुंवर साहू, पूजा रात्रे, परमानंद पटेल, ओहित पटेल, गोपाल सोनी, राधा बाई वैष्णव, टिकेश्वर नामदेव, दशोदा, बिंदा चंद्राकर, राजेश पटेल, लक्ष्मी, पूनम, खैरूननीशा खान, गणेशिया बाई चंद्राकर, इंदा बाई, उमेश राम सोनी, लता बाई, शत्रुघ्न धीवर, परमिला, सीता भार्गव, दिलेश्वर निषाद, प्रीतम निषाद और जगत राम सहित कुल 42 हितग्राही शामिल हैं। सभी हितग्राहियों में स्वीकृति पत्र मिलने के बाद खुशी का माहौल देखा गया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment