मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य

---Advertisement---

महालक्ष्मी अस्पताल में एक्लॅम्पसिया से पीड़ित गंभीर गर्भवती का सफल आपातकालीन प्रसव

---Advertisement---

महालक्ष्मी हॉस्पिटल के प्रबंधन द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार महासमुंद खरोरा स्थित महालक्ष्मी हॉस्पिटल की डॉ. इप्सिता प्रियदर्शनी की तत्परता से बची जच्चा-बच्चा की जान


महासमुंद। स्थानीय महालक्ष्मी अस्पताल की स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ (Gynecologist) डॉ. इप्सिता प्रियदर्शिनी पति ने समय पर सटीक निर्णय और त्वरित आपातकालीन सर्जरी से एक 20 वर्षीय पहली बार मां बन रही युवती (Primigravida) और उसके नवजात शिशु को नई जिंदगी दी है।
जानकारी के अनुसार, 20 वर्षीय गर्भवती महिला को अत्यधिक उच्च रक्तचाप (High BP), तेज दौरे (Convulsions/Eclampsia) और बेहोशी की अत्यंत नाजुक हालत में सरकारी अस्पताल से महालक्ष्मी अस्पताल रेफर किया गया था। अस्पताल पहुंचते समय मरीज अर्द्धबेहोशी (Semiconscious) की अवस्था में थी तथा दौरे के असर से उसकी याददाश्त पर भी असर पड़ा था (Amnesia)। गर्भावस्था में एक्लॅम्पसिया मां और गर्भस्थ शिशु दोनों के लिए प्राणघातक स्थिति मानी जाती है।
स्थिति की गंभीरता को देखते हुए डॉ. इप्सिता प्रियदर्शिनी पति ने बिना एक पल गंवाए मरीज का त्वरित चिकित्सीय मूल्यांकन किया और तत्काल आपातकालीन सिजेरियन ऑपरेशन (LSCS) का फैसला लिया। जटिल परिस्थितियों के बावजूद डॉ. इप्सिता ने अत्यंत कुशलतापूर्वक सर्जरी संपन्न कराई।
सफल ऑपरेशन के बाद नवजात शिशु और मां दोनों पूरी तरह सुरक्षित और स्वस्थ हैं। उपचार के बाद महिला की स्थिति में तेजी से सुधार आया और उसकी याददाश्त संबंधी समस्या (Amnesia) भी पूरी तरह ठीक हो गई। बेहद नाजुक मोड़ पर सही समय पर मिले उच्चस्तरीय इलाज के लिए परिजनों ने डॉ. इप्सिता प्रियदर्शिनी पति और महालक्ष्मी अस्पताल की पूरी टीम के प्रति गहरा आभार व्यक्त किया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment