मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य

---Advertisement---

9 स्थानों पर जलापूर्ति सामग्री की चोरी की घटनाओं पर नगर पालिका सख्त

---Advertisement---

CMO ने थाना प्रभारी को पत्र लिखकर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई का किया अनुरोध

अध्यक्ष, कलेक्टर, SP एवं नगरीय प्रशासन विभाग को भी भेजी गई सूचना

महासमुन्द। नगर पालिका क्षेत्र में जलापूर्ति व्यवस्था से संबंधित सामग्री की चोरी की लगातार सामने आ रही घटनाओं को नगर पालिका प्रशासन ने गंभीरता से लिया है। नगर के 9 अलग-अलग स्थानों पर जलापूर्ति से संबंधित सामग्री चोरी होने की घटनाओं के संबंध में मुख्य नगर पालिका अधिकारी सौरभ शर्मा द्वारा थाना प्रभारी को पत्र प्रेषित कर प्राथमिकी दर्ज कर दोषियों के विरुद्ध नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई किए जाने का अनुरोध किया है।प्रकरण की गंभीरता एवं वरिष्ठ अधिकारियों की जानकारी में रखने के उद्देश्य से थाना प्रभारी को प्रेषित पत्र की सूचनार्थ प्रतिलिपि नगर पालिका अध्यक्ष, कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग को भी प्रेषित की गई है।

सार्वजनिक संपत्ति की चोरी बर्दाश्त नहीं— अध्यक्ष

नगर पालिका अध्यक्ष श्री निखिलकांत साहू ने कहा कि जलापूर्ति व्यवस्था नगरवासियों से सीधे जुड़ी आवश्यक नागरिक सेवा है। जलापूर्ति के लिए स्थापित पाइप, वाल्व, केबल, मोटर एवं अन्य सामग्री नगर की सार्वजनिक संपत्ति है। इन सामग्रियों की चोरी से नगर पालिका को आर्थिक नुकसान होने के साथ-साथ जलापूर्ति व्यवस्था भी प्रभावित होती है, जिसका सीधा असर आम नागरिकों पर पड़ता है।
उन्होंने कहा कि सार्वजनिक संपत्ति की चोरी को किसी भी स्थिति में सामान्य घटना के रूप में नहीं लिया जा सकता। चोरी की घटनाओं पर नियमानुसार पुलिस कार्रवाई आवश्यक है, ताकि दोषियों की पहचान हो सके और भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति पर प्रभावी रोक लगाई जा सके। उन्होंने नागरिकों से भी अपील की कि सार्वजनिक संपत्ति से संबंधित किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल नगर पालिका अथवा पुलिस को दें।

चोरी से जलापूर्ति व्यवस्था प्रभावित होती है—जल प्रभारी

नगर पालिका के जल प्रभारी दुर्गेश कुंजेकार ने बताया कि नगर के विभिन्न क्षेत्रों में जलापूर्ति व्यवस्था को संचालित करने के लिए आवश्यक पाइपलाइन, वाल्व, केबल, मोटर एवं अन्य उपकरण स्थापित किए गए हैं। इन सामग्रियों की चोरी होने पर संबंधित क्षेत्र की जलापूर्ति व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने में कठिनाई होती है तथा नगर पालिका को अतिरिक्त मरम्मत एवं प्रतिस्थापन व्यय भी करना पड़ता है।
उन्होंने बताया कि 9 स्थानों पर जलापूर्ति संबंधी सामग्री की चोरी की घटनाएं संज्ञान में आने के बाद प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए पुलिस में प्राथमिकी दर्ज कराने की कार्रवाई की गई है। संबंधित कर्मचारियों को भी निर्देशित किया गया है कि जलापूर्ति व्यवस्था से संबंधित सामग्री की सुरक्षा पर विशेष ध्यान दें तथा किसी भी प्रकार की चोरी अथवा क्षति की जानकारी तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को उपलब्ध कराएं। साथ ही आम नागरिकों से भी अपील गयी है कि यदि किसी व्यक्ति द्वारा जलापूर्ति से संबंधित पाइप, वाल्व, केबल, मोटर अथवा अन्य सार्वजनिक सामग्री को चोरी करते, नुकसान पहुंचाते या संदिग्ध रूप से हटाते हुए देखा जाता है तो इसकी सूचना तत्काल नगर पालिका अथवा निकटतम पुलिस थाना को दें। नागरिकों की सजगता से सार्वजनिक संपत्ति की सुरक्षा के साथ-साथ नगर की जलापूर्ति व्यवस्था को भी बेहतर बनाए रखने में सहयोग मिलेगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

ऑपरेशन निश्चय के तहत पटेवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 44 लाख का 88 किलो गांजा जब्त, महाराष्ट्र के 6 अंतर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार

शेयर ट्रेडिंग में 4% मुनाफे का लालच देकर 3.12 करोड़ की ठगी, वेल्थ ट्रैकर का संचालक इंदौर से गिरफ्तार

पोल्ट्री फार्म में खड़े दो ट्रैक्टरों से बैटरी चोरी, 16 हजार का नुकसान, अज्ञात के खिलाफ केस

मां के सामने ही बेटे ने भाई-भतीजे पर किया चाकू से हमला, पेंशन बंटवारे को लेकर खूनी संघर्ष

छात्रा को टेलीग्राम पर अश्लील वीडियो भेजने वाला कृषि कॉलेज का प्रोफेसर गिरफ्तार, BNS और IT एक्ट में केस दर्ज

खैर लकड़ी तस्करी के मुख्य आरोपी हरिद्वार से गिरफ्तार, 95 लाख रुपये बरामद, कुल जप्ती साढ़े तीन करोड़ के पार

Leave a Comment