मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य

---Advertisement---

‘सेवा और समर्पण’ के दावे के साथ अच्छे दिन कब आएंगे : द्वारिकाधीश

---Advertisement---

‘सेवा और समर्पण’ के दावे के साथ अच्छे दिन कब आएंगे : द्वारिकाधीश
महासमुंद।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन और उनके लंबे राजनीतिक कार्यकाल को भाजपा द्वारा ‘सेवा और समर्पण’ के रूप में मनाए जाने पर कांग्रेस ने इस दिन को ‘बेरोजगारी दिवस, महंगाई दिवस और किसान दगा दिवस’ के रूप में मनाने की बात कही। कांग्रेस भवन में आयोजित संयुक्त पत्रकार वार्ता में कांग्रेस नेताओं ने कहा कि भाजपा को उत्सव के साथ रोजगार, महंगाई, किसान और आम जनता से जुड़े मुद्दों पर भी सरकार के कामकाज का हिसाब देना चाहिए।
​पत्रकार वार्ता में कांग्रेस जिलाध्यक्ष एवं खल्लारी विधायक द्वारिकाधीश यादव, पूर्व विधायक विनोद चंद्राकर, शहर अध्यक्ष गुरमीत चावला, अमरहीत चावला ने कहा कि 2014 के बाद केंद्र सरकार ने रोजगार, महंगाई पर नियंत्रण, किसानों की आय बढ़ाने और गरीब परिवारों को आवास सहित विभिन्न सुविधाएं उपलब्ध कराने के दावे किए थे। कांग्रेस नेताओं ने दावा किया कि इन वादों के अपेक्षित परिणाम जनता को नहीं मिले, सरकार को इन मुद्दों पर जवाब देना चाहिए। ​श्री यादव ने एक लाख सरकारी नौकरियां, 500 रुपये में गैस सिलेंडर, अनियमित कर्मचारियों के नियमितीकरण, बेरोजगारी भत्ता, छात्रों को मुफ्त परिवहन पास, 400 यूनिट तक बिजली बिल हाफ और किसानों को 3100 रुपये प्रति क्विंटल धान का भुगतान सहित विभिन्न वादों पर सवाल किया। ​कांग्रेस नेताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री का जन्मदिन मनाना भाजपा का राजनीतिक अधिकार है। लेकिन ‘सेवा और समर्पण’ के दावे के साथ अच्छे दिन कब आएंगे, 15 लाख कब मिलेगा, महंगाई कब कम होगी, पेट्रोल-डीजल के दाम कब कम होंगे, 2 करोड़ बेरोजगारों को रोजगार कब मिलेगा, शिक्षा व्यवस्था कब सुधरेगी, 100 स्मार्ट सिटी कब बनेगी, सरकारी संपत्ति को बेचना। ​पत्रकार वार्ता में गणेश शर्मा, सेवानंद लाल चंद्राकर, दाऊलाल चंद्राकर, लक्ष्मी देवांगन, जयश्री रात्रे, गिरीश पटेल, संजय शर्मा, भरत सिंह ठाकुर, नितिन बेनर्जी और सुनील चंद्राकर मौजूद रहे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment