मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य

---Advertisement---

नव युवा दुर्गा उत्सव समिति ग्राम बोइरगांव द्वारा माँ दुर्गा की प्रतिमा का श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ विसर्जन

---Advertisement---

महासमुंद। जिला महासमुंद के ग्राम बोईर गांव नव युवा दुर्गा उत्सव समिति द्वारा आज माँ दुर्गा की प्रतिमा का विधि-विधान, श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ विसर्जन किया गया। इस अवसर पर पूरे ग्राम में भक्तिमय वातावरण रहा। माता के जयकारों के साथ श्रद्धालुओं ने नम आँखों से माँ दुर्गा को विदाई दी और अगले वर्ष पुनः आगमन की कामना की।
नवरात्रि के पावन अवसर पर आयोजित धार्मिक कार्यक्रम में समिति के सदस्यों एवं ग्रामवासियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। माता रानी की पूजा-अर्चना एवं सेवा के पश्चात विसर्जन कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस दौरान श्रद्धालुओं ने माँ दुर्गा से समस्त ग्रामवासियों के सुख, शांति, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।
इस अवसर पर राहुल कुलदीप, खिलेश्वर सिंह, माधव निर्मलकर, रेखा यादव, हीरालाल, पांडा मोहन यादव, लाल सिंह नागवंशी, हरदेव यादव, संतोष यादव, सुखदेव साहू, नीलकंठ साहू, बलराम साहू, धर्मेंद्र सहित समिति के समस्त सदस्य एवं बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।
समिति ने आयोजन को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी सहयोगियों, श्रद्धालुओं एवं ग्रामवासियों के प्रति आभार व्यक्त किया। माँ दुर्गा से यही प्रार्थना है कि सभी पर अपनी कृपा बनाए रखें और अगले वर्ष पुनः आगमन कर सभी भक्तों को आशीर्वाद प्रदान करें।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

बंगाल की खाड़ी में चक्रवात ‘मुरासु’ का खतरा बढ़ा, आज रात आंध्र तट से टकराएगा, छत्तीसगढ़ समेत 8 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

नगरीय प्रशासन में बड़ा फेरबदल, 100 अफसर-कर्मचारी इधर से उधर, 53 CMO की बदली कुर्सी, 3 निलंबित CMO बहाल

पालिका कर्मचारियों के घरों में मनेगी खुशियों की दिवाली, नपाध्यक्ष निखिलकांत साहू के प्रयास से 1.15 करोड़ स्वीकृत, 2 माह का मिलेगा वेतन

दीपावली पर सीसीटीवी से ऑनलाइन चालान बंद करने नगर पालिका अध्यक्ष निखिलकांत साहू ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

सरायपाली में अवैध धान परिवहन पर प्रशासन का बड़ा एक्शन, 8 बिचौलियों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई

31 अक्टूबर 2026 का राशिफल: महीने के आखिरी शनिवार को किसकी चमकेगी किस्मत, जानें मेष से मीन तक का हाल

Leave a Comment