मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य

महासमुंद पुलिस में बड़ा फेरबदल, ASI से लेकर आरक्षक तक 160 जवानों का तबादला, SP ने जारी की सूची

महासमुंद। जिले में कानून व्यवस्था को और मजबूत करने के उद्देश्य से पुलिस विभाग में बड़े पैमाने पर फेरबदल किया गया है। पुलिस अधीक्षक कार्यालय से 160 पुलिसकर्मियों की तबादला सूची जारी की गई है, जिसमें सहायक उप निरीक्षक से लेकर आरक्षक स्तर तक के जवान शामिल हैं।
जारी आदेश के अनुसार सहायक उप निरीक्षक, प्रधान आरक्षक, महिला प्रधान आरक्षक, आरक्षक और महिला आरक्षकों को जिले के विभिन्न थानों और चौकियों में नवीन पदस्थापना दी गई है। लंबे समय से एक ही स्थान पर जमे पुलिसकर्मियों को इधर-उधर कर प्रशासनिक कसावट लाने की कोशिश की गई है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार यह तबादला रूटीन प्रशासनिक प्रक्रिया का हिस्सा है, ताकि थानों में नए जोश और बेहतर तालमेल के साथ काम हो सके। पूरी सूची पुलिस अधीक्षक कार्यालय द्वारा जारी कर दी गई है।