मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य

---Advertisement---

सहजन की पत्ती, फूल और फल खाने के ये हैं फायदे

---Advertisement---

सहजन की पत्ती, फूल और फल खाने के ये हैं फायदे

यूं तो सहजन या मुनगा या मोरिंगा से बनने वाली चीजें पूरे देश में बनाई और खायी जाती हैं। यह कई राज्यों में एक खास मौसम में ही फलाता है, लेकिन दक्षिण भारत में यह पूरे साल होता है. इसी कारण का इसका इस्तेमाला सांभर बनाने में होता है।
इसके फूलों की भी सब्जी बनाई जाती है, लेकिन फलियों की सब्जी तो हमेशा ही बनती है. सहजन या मुनगा के फूल उदर रोगों व कफ रोगों काफी लाभदायी होते हैं। वहीं इसकी फली वात व उदरशूल में जबकि पत्ती नेत्ररोग, मोच, शियाटिका, गठिया आदि की परेशानियों में काफी फायदेमंद होता है। आज हम आपको बताएंगे की सहजन के सूप के क्या फायदे हैं और इसे बनाने का तरीका क्या है।

ऐसे बनाएं सहजन का सूप

  • सहजन को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें.
  • एक बर्तन में दो कप पानी लेकर धीमी आंच पर उबलने के लिए रख दें.
  • जब पानी उबलने लगे तो इसमें कटे हुए सहजन डाल दें. आप चाहें तो इसमें सहजन की पत्त‍ियां भी मिला सकते हैं.
  • आंच बंद कर दें
  • जब पानी आधा बचे तो सहजन की फलियों को छान लें और इनके बीच का गूदा निकाल लें. ऊपरी हिस्सा अलग कर लें.
  • इस गूदे को उबले हुए पानी में मिलाएं. इसमें थोड़ा-सा नमक और काली मिर्च भी मिला लें.
  • इस सूप को सुबह-शाम पीने से बहुत फायदा होता है और शारीरिक कमजोरी भी दूर हो सकती है.

सहजन के फायदे:

  • सहजन में एंटी-बैक्टीरियल गुण पाया जाता है जो कई तरह के संक्रमण से सुरक्षित रखने में मददगार है. इसके अलावा इसमें मौजूद विटामिन C इम्यून सिस्टम को बूस्ट करने का काम करता है.
  • सहजन पाचन तंत्र को भी मजबूत बनाने का काम करता है. इसमें मौजूद फाइबर्स कब्ज की समस्या नहीं होने देते हैं.
  • अस्थमा की शिकायत होने पर भी सहजन फायदेमंद माना जाता है. सर्दी-खांसी और बलगम से छुटकारा पाने के लिए इसका इस्तेमाल घरेलू औषधि के रूप में किया जाता है.
  • सहजन खून की सफाई करने में भी मददगार है. खून साफ होने की वजह से चेहरे पर भी निखार आता है.
  • डायबिटीज कंट्रोल करने के लिए भी सहजन के सेवन की सलाह डॉक्टर्स दी जाती है.
  • सहजन के सूप के नियमित सेवन से सेक्सुअल हेल्थ बेहतर होती है. यह महिला और पुरुष दोनों के लिए समान रूप से फायदेमंद है.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment