महासमुंद में भाजपा किसान मोर्चा ने मनाई खुशी, प्रति एकड़ 13,839 रुपये आदान सहायता पर आतिशबाजी कर मिठाई बांटी
किसानों के हित में सरकार के फैसले का किया स्वागत, भाजपा कार्यकर्ताओं ने जताया प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री का आभार
महासमुंद। किसानों के हित में प्रति एकड़ 13,839 रुपये आदान सहायता राशि प्रदान किए जाने के फैसले पर भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा जिला महासमुंद द्वारा हर्षोल्लास के साथ खुशी मनाई गई। इस अवसर पर भाजपा किसान मोर्चा के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने एकत्रित होकर मिठाई बांटी और आतिशबाजी कर सरकार के फैसले का स्वागत किया।
कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने किसानों के हित में लिए गए इस निर्णय को कृषि क्षेत्र को मजबूती प्रदान करने वाला महत्वपूर्ण कदम बताया। उन्होंने कहा कि किसान देश की अर्थव्यवस्था और ग्रामीण विकास की रीढ़ हैं। किसानों की मेहनत और परिश्रम से ही देश का अन्न भंडार समृद्ध होता है। ऐसे में किसानों को आर्थिक संबल प्रदान करने के लिए आदान सहायता राशि का निर्णय सराहनीय है।
भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार किसानों की आय बढ़ाने, कृषि को लाभकारी बनाने तथा अन्नदाताओं को आर्थिक रूप से सशक्त करने के लिए निरंतर प्रयासरत है। प्रति एकड़ 13,839 रुपये की आदान सहायता किसानों के लिए महत्वपूर्ण आर्थिक सहयोग साबित होगी और उन्हें खेती-किसानी से जुड़ी आवश्यकताओं को पूरा करने में मदद मिलेगी।
इस अवसर पर भाजपा किसान मोर्चा के पदाधिकारियों ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी एवं मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भाजपा सरकार की प्राथमिकता हमेशा किसान, गरीब, युवा और महिलाओं का कल्याण रही है।
कार्यक्रम में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी तथा आतिशबाजी कर खुशी का इजहार किया। पूरे आयोजन के दौरान उत्साह और उल्लास का माहौल रहा।
गुप्त कार्यक्रम में माननीय जिला अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी येतराम राम साहू जी, बीज विकास निगम के अध्यक्ष चंद्रहास चंद्राकर जी, किसान मोर्चा जिला महामंत्री देवेंद्र चंद्राकर, जिला कोषाध्यक्ष भाजपा श्री राहुल चंद्राकर जी, जिला मंत्री मनीष बंसल, जिला मीडिया प्रभारी आनंद साहू जी ,पार्षद मनीष शर्मा जी, एल्डरमैन लाल विजय सिंह देव, रितेश गोलछा जी ,जिला कार्यकारिणी सदस्य प्रकाश शर्मा जी, एल्डरमैन हनीश बग्गा, पूर्व जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा सुधा साहू जी, वरिष्ठ भाजपा नेता महेंद्र जैन जी, मेघराज चंद्रसेन, राकेश श्रीवास्तव, हिमांशु चंद्राकर, जिला मीडिया सह प्रभारी किसान मोर्चा हरीश देवांगन जी, नंदू जल क्षत्रिय, युवा मोर्चा मंडल महामंत्री अमित साहू जी,गोपी कन्नौजे जी,लवेश साहू, पार्षद माखन पटेल जी, ललित साहू जी, पार्षद चंद्रशेखर बेलदार जी, सोनाधर सोनवानी जी,समशु खान, नईम खान, लीलेश साहू,उज्ज्वल दिवान, कृष दीवान,यश कुमार, नाग चंद्राकर, सिद्धार्थ चंद्राकर, राजा निषाद, लक्ष्य चंद्राकर, नीरज राजा, भेज लाल निषाद, ताराचंद साहू, कान्हा पंडित कुणाल साहू रुद्र नामदेव शाहिद भारी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
उक्त जानकारी जिला मीडिया प्रभारी आनंद साहू ने दी।











