मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य

---Advertisement---

पालिका कर्मचारियों के घरों में मनेगी खुशियों की दिवाली, नपाध्यक्ष निखिलकांत साहू के प्रयास से 1.15 करोड़ स्वीकृत, 2 माह का मिलेगा वेतन

---Advertisement---

महासमुंद। दीपावली से पहले नगर पालिका महासमुंद के नियमित और प्लेसमेंट कर्मचारियों के लिए खुशखबरी है। नगर पालिका अध्यक्ष निखिलकांत साहू के अथक प्रयासों से संचालनालय नगरीय प्रशासन एवं विकास छत्तीसगढ़ द्वारा पालिका कर्मचारियों के वेतन भुगतान के लिए 1 करोड़ 15 लाख रुपए की राशि स्वीकृत की गई है। इससे सभी कर्मचारियों को दीपावली से पहले एक साथ दो माह का वेतन मिलेगा और उनके घरों में भी खुशियों की दिवाली मनेगी।
नगर पालिका अध्यक्ष निखिलकांत साहू ने बीते दिनों राजधानी रायपुर में उप मुख्यमंत्री एवं नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव से उनके निवास पर सौजन्य मुलाकात की थी। इस दौरान उन्होंने कर्मचारी हित को सर्वोपरि रखते हुए पालिका के नियमित और प्लेसमेंट कर्मचारियों को दीपावली से पूर्व वेतन भुगतान के लिए राशि उपलब्ध कराने की मांग रखी थी।
अध्यक्ष साहू की इस मांग को उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने गंभीरता से लिया और तत्काल राशि प्रदान करने का आश्वासन दिया था। उनका यह प्रयास अब रंग लाया है। संचालनालय से राशि स्वीकृत होने के बाद अब भुगतान की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
नपाध्यक्ष निखिलकांत साहू ने कहा कि खुशहाल शहर, खुशहाल पालिका की सोच के साथ हम काम कर रहे हैं। हमारा प्रयास है कि दीपावली की रौनक पालिका के हर कर्मचारी के परिवार तक पहुंचे। कर्मचारी हमारी पालिका की रीढ़ हैं और उनके हित में हमने उप मुख्यमंत्री से निवेदन किया था, जिसे उन्होंने तुरंत स्वीकार किया। इसके लिए मैं उप मुख्यमंत्री अरुण साव का हृदय से आभार व्यक्त करता हूं। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों को समय पर वेतन मिले, यही हमारी प्राथमिकता है और आगे भी कर्मचारी हित में ऐसे प्रयास जारी रहेंगे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

विकास के 25 साल बाद भी कच्ची सड़क पर चलने को मजबूर आदिवासी गांव, पड़कीपाली के ग्रामीणों ने 3.5 KM पैदल चलकर किया सड़क सत्याग्रह

विकास के 25 साल बाद भी कच्ची सड़क पर चलने को मजबूर आदिवासी गांव, पड़कीपाली के ग्रामीणों ने 3.5 KM पैदल चलकर किया सड़क सत्याग्रह

राष्ट्रीय एकता दिवस समारोह में महासमुंद जिले का गौरवपूर्ण प्रतिनिधित्व, 51 नागरिक बने ऐतिहासिक परेड के साक्षी

बंगाल की खाड़ी में चक्रवात ‘मुरासु’ का खतरा बढ़ा, आज रात आंध्र तट से टकराएगा, छत्तीसगढ़ समेत 8 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

नगरीय प्रशासन में बड़ा फेरबदल, 100 अफसर-कर्मचारी इधर से उधर, 53 CMO की बदली कुर्सी, 3 निलंबित CMO बहाल

दीपावली पर सीसीटीवी से ऑनलाइन चालान बंद करने नगर पालिका अध्यक्ष निखिलकांत साहू ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

Leave a Comment