महासमुंद जिला के हैंडबॉल खिलाड़ियों ने बालक वर्ग में रजत पदक एवं बालिका वर्ग ने कांस्य पदक प्राप्त किया
महासमुंद। जिला हैंडबॉल संघ के 12 हैंडबॉल खिलाड़ियों चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता जगदलपुर के लिए किया गया था। महासमुंद जिला हैंडबॉल संघ के प्रवक्ता आदित्य चंद्राकर ने बताया कि चयनित हैंडबॉल खिलाड़ियों में बालक वर्ग से मयंक कोसरे आत्मानंद हिंदी विद्यालय, प्रतुल चंद्राकर, लोकेश चौहान, प्रतीक दत्त, तनवीर कश्यप, कान्हा ध्रुव, जीशान खान, आकिब अली गुड शेफर्ड विद्यालय, बालिका वर्ग से विधि पुंज आत्मानंद अंग्रेजी विद्यालय महासमुंद, स्वाति दुबे, रखछनदा शेख आत्मानंद स़ाकरा, सिमरन जोगी आत्मानंद पटेवा शामिल हैं। सभी खिलाड़ी रायपुर जोन हैंडबॉल कोच सैयद इमरान अली व्यायाम शिक्षक हाई स्कूल पीढ़ी के नेतृत्व में 17 से 20 सितंबर तक जगदलपुर में भाग लेते हुए बालक वर्ग में सिल्वर मेडल रजत पदक एवं बालिका वर्ग में कांस्य पदक प्राप्त किया।
कोच / मैनेजर आशीष कुशवाहा, मनीष चंद्राकर, आशुतोष ठाकुर, सोनू सोनी, नवनीत सिंह गुरुदत्ता महासमुंद विशेष रूप से उपस्थित थे। सभी पदक प्राप्त खिलाड़ियों को महासमुंद विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा, इंद्रजीत सिंह खालसा आयुक्त छत्तीसगढ़ भारत स्काउट गाइड, प्रदीप चंद्राकर उपाध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी अध्यक्ष जिला हैंडबॉल संघ, ऐतराम साहू जिला अध्यक्ष भाजपा महासमुंद, बी एल देवांगन जिला शिक्षा अधिकारी महासमुंद, नंदकुमार सिन्हा सहायक संचालक शिक्षा विभाग, सुश्री अंजलि बरमाल सहायक खेल अधिकारी, मनोज धृतलहरे खेल अधिकारी खेल एवं युवक कल्याण महासमुंद, भोपाल सिंह बंजारा विकासखंड शिक्षा अधिकारी महासमुंद, श्रीआर के कुर्रे प्राचार्य हाईस्कूल पीढ़ी, श्रीमती अमी रूपस प्राचार्य आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल, श्रीमती डॉ. संध्या चंद्राकर प्राचार्य आत्मानंद हिंदी माध्यम, श्रीमती श्रीमती आनिता जी रावटे संचालक गुड शेफर्ड विद्यालय महासमुंद, डॉ दीपक देवांगन प्राचार्य आत्मानंद स़ाकरा, श्रीमती अंजनी साहू, कुमारी सोनिया बंदे, वैभव मानिकपुरी एवं महासमुंद जिला हैंडबॉल संघ के समस्त वरिष्ठ खिलाड़ी एवं पदाधिकारी ने बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की।
महासमुंद जिला के हैंडबॉल खिलाड़ियों ने बालक वर्ग में रजत पदक एवं बालिका वर्ग ने कांस्य पदक प्राप्त किया










