मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य

---Advertisement---

वार्ड 3 में हर्षोल्लास से मना शरद पूर्णिमा महोत्सव, अमृत वर्षा के साथ महिलाओं ने किया खीर प्रसाद का आनंद

---Advertisement---

महासमुंद। वार्ड क्रमांक 03 अयोध्या नगर के प्रस्तावित गार्डन में माँ महामाया दुर्गा पूजा उत्सव समिति द्वारा शरद पूर्णिमा महोत्सव बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। वार्ड की महिला माताओं एवं बहनों की उपस्थिति में यह पावन उत्सव भक्ति, उल्लास और एकता के साथ संपन्न हुआ। रात 12 बजे अमृत वर्षा के दिव्य अनुभव के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।
कार्यक्रम में माताओं और बहनों के लिए मनोरंजक खेल-कूद का आयोजन किया गया, जिसमें सभी ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। भक्ति से सराबोर भजन-कीर्तन की संध्या ने माहौल को आध्यात्मिक बना दिया। इसके बाद सभी ने एक साथ मिलकर खीर-पूड़ी के प्रसाद का आनंद लिया। शरद पूर्णिमा की मान्यता है कि इस रात चांदनी में खीर में अमृत बरसता है, इसी भावना के साथ खीर प्रसाद वितरित किया गया। आयोजकों द्वारा माताओं और बहनों को श्रृंगार सामग्री एवं विशेष उपहार वितरित कर खुशियां बांटी गईं। पूरे कार्यक्रम में वार्ड की महिलाओं का स्नेह, सहयोग और उत्साह देखने को मिला, जिससे यह उत्सव यादगार बन गया। समिति ने इस सफल आयोजन के लिए सभी माताओं और बहनों का हृदय से आभार व्यक्त किया है। आयोजन में वार्ड की बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल हुईं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

26वें राज्योत्सव पर मिनी स्टेडियम में दिखा विकास और संस्कृति का संगम, सांसद रूपकुमारी चौधरी ने दीप प्रज्वलन कर किया शुभारंभ

विकास के 25 साल बाद भी कच्ची सड़क पर चलने को मजबूर आदिवासी गांव, पड़कीपाली के ग्रामीणों ने 3.5 KM पैदल चलकर किया सड़क सत्याग्रह

विकास के 25 साल बाद भी कच्ची सड़क पर चलने को मजबूर आदिवासी गांव, पड़कीपाली के ग्रामीणों ने 3.5 KM पैदल चलकर किया सड़क सत्याग्रह

राष्ट्रीय एकता दिवस समारोह में महासमुंद जिले का गौरवपूर्ण प्रतिनिधित्व, 51 नागरिक बने ऐतिहासिक परेड के साक्षी

बंगाल की खाड़ी में चक्रवात ‘मुरासु’ का खतरा बढ़ा, आज रात आंध्र तट से टकराएगा, छत्तीसगढ़ समेत 8 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

नगरीय प्रशासन में बड़ा फेरबदल, 100 अफसर-कर्मचारी इधर से उधर, 53 CMO की बदली कुर्सी, 3 निलंबित CMO बहाल

Leave a Comment