सितंबर के आखिरी 7 दिन इन 6 राशियों को बंपर फायदा, अचानक मिलेगी गुड न्यूज
सितंबर का महीना अब अपने आखिरी पड़ाव पर है। इस महीने के बचे आखिरी दिन कुछ राशियों की जिंदगी में अच्छा बदलाव लेकर आएंगे। पंडित अमित हिशीकर के अनुसार कुल 6 राशियों को नौकरी, बिजनेस, पैसे-परिवार के मामले में राहत मिलेगी। चीजें सही दिशा में आगे बढ़ेंगी। वहीं कइयों के लिए रुका हुआ काम आगे बढ़ता दिखेगा। इनमें से कुछ को परिवार का फुल सपोर्ट मिलता दिखेगा तो वहीं कुछ को नौकरी में स्थिति बेहतर होती दिखेगी। जानें सितंबर का आखिरी हफ्ता किन राशियों की जिंदगी में पॉजिटिविटी लेकर आएगा?
कर्क राशि के लिए कैसा होगा सितंबर का आखिरी हफ्ता?
सितंबर के आखिरी हफ्ते में कॉन्फिडेंस लेवल बढ़ेगा। काम करने में मजा आएगा। नौकरी और बिजनेस से जुड़े मामलों में अच्छा रिजल्ट मिलेगा। परिवार के लोग फुल सपोर्ट करेंगे। अब तक जो मेहनत करते आए हैं उसका रिजल्ट मिलने से मन खुश रहेगा।
सिंह राशि के लिए कैसा होगा सितंबर का आखिरी हफ्ता?
सितंबर का आखिरी हफ्ता सिंह राशि वालों के राहत देकर जाएगा। स्वास्थ्य संबंधी पुरानी दिक्कत दूर होगी। पैसों की स्थिति पहले से ज्यादा मजबूत होगी। प्रोफेशनल लाइफ में स्थिति मजबूत बनेगी। लोगों पर बात का प्रभाव पड़ने लगेगा। कॉन्फिडेंस बढ़ने से काम पर पॉजिटिव प्रभाव बढ़ेगा।
कन्या राशि के लिए कैसा होगा सितंबर का आखिरी हफ्ता?
कन्या राशि के लिए सितंबर महीने का आखिरी हफ्ता कई मायने में खास रहने वाला है। सरकारी काम से जुड़ी कोई दिक्कत अब खत्म होगी। नौकरी में स्थिति पहले से बेहतर होगी। कहीं से कोई ऑफर मिलने के संकेत हैं। कॉन्फिडेंस बढ़ेगा। सरकारी क्षेत्र से जुड़े लोगों को लाभ मिलेगा।
वृश्चिक राशि के लिए कैसा होगा सितंबर का आखिरी हफ्ता?
सितंबर का आखिरी हफ्ता वृश्चिक राशि वालों के लिए नए रास्ते खोलेगे। नौकरी के मामले में अच्छे संकेत मिल सकते हैं। घर-परिवार वालों का पूरा सपोर्ट मिलने वाला है। प्रोफेशनल लाइफ में सीनियर्स पूरा साथ देंगे। पिता पक्ष से सपोर्ट मिलेगा तो चीजें सही दिशा में आगे बढ़ेंगी।
धनु राशि के लिए कैसा होगा सितंबर का आखिरी हफ्ता?
धनु राशि वालों के लिए सितंबर का आखिरी हफ्ता कई मामलों में राहत भरा साबित होगा। कोर्ट कचहरी के मामले में चीजें फेवर में आएंगी। बिजनेस के मामले में भी लाभ मिलता दिख रहा है। नौकरी में नए मौके की उम्मीद की जा सकती है। राजनैतिक रूप से कोई ना कोई लाभ मिलने के योग बनते दिख रहे हैं।
मीन राशि के लिए कैसा होगा सितंबर का आखिरी हफ्ता?
सितंबर के आखिरी हफ्ते में मीन राशि वालों के दिन अच्छे ही बीतेंगे। विरोधियों पर दबदबा बना रहेगा। जिंदगी से जुड़ी कई परेशानियां धीरे-धीरे कम होने लगेंगी। गर्वनमेंट से जुड़े किसी काम में चीजें आगे बढ़ेंगी। हालांकि इस बीच शादीशुदा जिंदगी में थोड़ी दिक्कत हो सकती है। बातचीत करके मामले को सही करने की कोशिश करेंगे तो सब ठीक होगा। करियर से लेकर कई मामलों में चीजें पॉजिटिव ही होंगी।





