मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य

---Advertisement---

वरिष्ठ भाजपा नेत्री नती सुरेखा कंवर को राज्य मुख्यालय आयुक्त गाइड की जिम्मेदारी

---Advertisement---


महासमुंद। महासमुंद शहर की वरिष्ठ भाजपा नेत्री एवं प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य श्रीमती सुरेखा कंवर को भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ़ के राज्य मुख्यालय आयुक्त गाइड के पद पर नियुक्त किया गया है। उनकी इस नियुक्ति से महासमुंद जिले सहित पूरे प्रदेश के भाजपा कार्यकर्ताओं एवं स्काउट गाइड परिवार में हर्ष का माहौल है।
श्रीमती सुरेखा कंवर ने इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के लिए राज्य मुख्य आयुक्त छत्तीसगढ इन्द्रजीत सिंह गोल्डी के प्रति आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि संगठन ने उन पर जो विश्वास जताया है उस पर वे पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ खरा उतरने का प्रयास करेंगी। नई जिम्मेदारी मिलने पर जिले के जनप्रतिनिधियों, भाजपा पदाधिकारियों, स्काउट गाइड पदाधिकारियों एवं शहरवासियों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। सभी ने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में जिले में स्काउट गाइड की गतिविधियों को नई गति मिलेगी।
श्रीमती कंवर ने कहा कि वे इस जिम्मेदारी को पूरी ईमानदारी के साथ निभाएंगी और स्काउट गाइड के छात्र-छात्राओं के सर्वांगीण विकास एवं राष्ट्र निर्माण के लिए दिशा प्रदान करने का कार्य करेंगी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

26वें राज्योत्सव पर मिनी स्टेडियम में दिखा विकास और संस्कृति का संगम, सांसद रूपकुमारी चौधरी ने दीप प्रज्वलन कर किया शुभारंभ

विकास के 25 साल बाद भी कच्ची सड़क पर चलने को मजबूर आदिवासी गांव, पड़कीपाली के ग्रामीणों ने 3.5 KM पैदल चलकर किया सड़क सत्याग्रह

विकास के 25 साल बाद भी कच्ची सड़क पर चलने को मजबूर आदिवासी गांव, पड़कीपाली के ग्रामीणों ने 3.5 KM पैदल चलकर किया सड़क सत्याग्रह

राष्ट्रीय एकता दिवस समारोह में महासमुंद जिले का गौरवपूर्ण प्रतिनिधित्व, 51 नागरिक बने ऐतिहासिक परेड के साक्षी

बंगाल की खाड़ी में चक्रवात ‘मुरासु’ का खतरा बढ़ा, आज रात आंध्र तट से टकराएगा, छत्तीसगढ़ समेत 8 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

नगरीय प्रशासन में बड़ा फेरबदल, 100 अफसर-कर्मचारी इधर से उधर, 53 CMO की बदली कुर्सी, 3 निलंबित CMO बहाल

Leave a Comment