मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य

---Advertisement---

कोमाखान के कच्छारडीह क्षेत्र में गूंजी ‘मन की बात’ बागबाहरा सरपंच संघ अध्यक्ष एवन साहू व जनपद सदस्य पुजा साहू ने ग्रामीणों संग सुना प्रधानमंत्री का संदेश

---Advertisement---

ब्लॉक सरपंच संघ अध्यक्ष व जनपद सदस्य ने ग्रामीणों के साथ सुनी ‘मन की बात’, स्वदेशी अपनाने का किया आह्वान

खल्लारी। विधानसभा सभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत कोसमर्रा के सरपंच एवं बागबाहरा ब्लॉक सरपंच संघ के अध्यक्ष व बागबाहरा तहसील साहू संघ के तहसील अध्यक्ष एवन साहू ने ग्राम पंचायत कोसमर्रा क्षेत्र के ग्राम कच्छारडीह में ग्रामीणजनों, पंच – सरपंचों, भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 139वें संस्करण को सुना। इस दौरान प्रधानमंत्री मंत्री ने पर्यावरण संरक्षण और स्वदेशी को बढ़ावा देने का विशेष संदेश दिया। वहीं अंत मे सभी ने स्वदेशी उत्पाद अपनाने का संकल्प भी लिया।
इस अवसर पर बागबाहरा सरपंच संघ अध्यक्ष एवन साहू ने कहा कि प्रधानमंत्री जी ने हमेशा की तरह इस बार भी देश की मिट्टी से जुड़ी बातें की। उन्होंने स्थानीय कारीगरों, स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने और वोकल फॉर लोकल का संदेश दिया, जिसे हम सभी ग्रामीणों को अपने जीवन में उतारना है। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री ने त्योहारों में स्थानीय उत्पाद खरीदने, खादी ग्रामोद्योग को बढ़ावा देने और जैविक खेती को अपनाने की अपील की। साथ ही स्वतंत्रता सेनानियों की जयंती और अंगदान जैसे विषयों पर भी अपने विचार रखे। भाजपा नेता एवन साहू ने आगे यह भी कहा कि प्रधानमंत्री जी की मन की बात केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि देश के करोड़ों लोगों से सीधा संवाद है। इससे हमें देशहित में कार्य करने की नई प्रेरणा मिलती है। कोसमर्रा (कच्छारडीह) पंचायत सदैव प्रधानमंत्री जी के स्वदेशी और आत्मनिर्भर भारत के सपने को साकार करने में अग्रणी रहेगी। इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से कसेकेरा जनपद सदस्य पुजा साहू, बुथ अध्यक्ष शीतल साहू, लाकेश्वर साहू, शेखर साहू, राधेश्याम ठाकुर, भुखन यादव, दयाराम बरिहा भुनेश्वर साहू, नेमीचंद साहू, हिरालाल साहू व पंचगण, महिला स्व-सहायता समूह की महिलाएं एवं कोसमर्रा, पलसीपानी, दरबेकेरा आदि गांवों के ग्रामीणजन सहित क्षेत्रवासियों की उपस्थिति रही।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

26वें राज्योत्सव पर मिनी स्टेडियम में दिखा विकास और संस्कृति का संगम, सांसद रूपकुमारी चौधरी ने दीप प्रज्वलन कर किया शुभारंभ

विकास के 25 साल बाद भी कच्ची सड़क पर चलने को मजबूर आदिवासी गांव, पड़कीपाली के ग्रामीणों ने 3.5 KM पैदल चलकर किया सड़क सत्याग्रह

विकास के 25 साल बाद भी कच्ची सड़क पर चलने को मजबूर आदिवासी गांव, पड़कीपाली के ग्रामीणों ने 3.5 KM पैदल चलकर किया सड़क सत्याग्रह

राष्ट्रीय एकता दिवस समारोह में महासमुंद जिले का गौरवपूर्ण प्रतिनिधित्व, 51 नागरिक बने ऐतिहासिक परेड के साक्षी

बंगाल की खाड़ी में चक्रवात ‘मुरासु’ का खतरा बढ़ा, आज रात आंध्र तट से टकराएगा, छत्तीसगढ़ समेत 8 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

नगरीय प्रशासन में बड़ा फेरबदल, 100 अफसर-कर्मचारी इधर से उधर, 53 CMO की बदली कुर्सी, 3 निलंबित CMO बहाल

Leave a Comment