मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य

---Advertisement---

स्कूलों में सुविधाएं उपलब्ध कराने पालिका ने बढ़ाए कदम, दो स्कूल पायलट प्रोजेक्ट के रूप में चिन्हांकित

---Advertisement---

नयापारा आंबेडकर स्कूल में 8 लाख के पेवर ब्लॉक कार्य का नपाध्यक्ष ने किया भूमिपूजन

महासमुंद। नगर के नयापारा स्थित आंबेडकर स्कूल में 8 लाख रुपये की लागत से होने वाले पेवर ब्लॉक निर्माण कार्य का भूमिपूजन आज नगर पालिका अध्यक्ष निखिलकांत साहू ने पार्षदों और वार्डवासियों की उपस्थिति में किया।

इस अवसर पर वार्ड पार्षद मुस्ताक खान, सभापति ज्योति रिंकू चंद्राकर, सभापति जितेंद्र देवनारायण ध्रुव, विधायक प्रतिनिधि हफीज कुरैशी, पार्षद राहुल आवड़े, नीरज चंद्राकर, धनेश्वरी सोनवानी सहित शिक्षिकाएं सीमा इंगोले, आकांक्षा भोई, क्षमा प्रधान, मुक्ता चंद्राकर, विनीता साहू, हेमलता शर्मा, अंजना शर्मा, योगिता ठाकुर, मधु साहू और बड़ी संख्या में पालिका स्टाफ व वार्डवासी उपस्थित रहे।

नगर पालिका अध्यक्ष श्री साहू ने बताया कि पूर्व में उनके द्वारा स्कूल का निरीक्षण किया गया था। निरीक्षण के दौरान स्कूल परिसर में मूलभूत सुविधाओं की कमी पाई गई थी। बारिश के दिनों में परिसर में कीचड़ और जलभराव की गंभीर समस्या सामने आती है जिससे बच्चों को आने जाने में कठिनाई होती है। इसी को देखते हुए उन्होंने स्कूल परिसर में पेवर ब्लॉक लगाने की घोषणा की थी। अब इस कार्य के शुरू होने से बच्चों को कीचड़ से निजात मिलेगी और परिसर स्वच्छ व सुंदर बनेगा। उन्होंने बताया कि निरीक्षण के दौरान नन्हे बच्चों ने उनसे स्कूल परिसर में झूला, फिसलपट्टी आदि लगाने की मांग की थी। बच्चों की मांग को पूरा करते हुए श्री साहू ने आश्वस्त किया है कि पालिका द्वारा शीघ्र ही स्कूल परिसर में झूला, फिसलपट्टी सहित खेल सामग्री लगाई जाएगी।

श्री साहू ने बताया कि शहर के दो स्कूलों को पालिका द्वारा पायलट प्रोजेक्ट के रूप में चिन्हांकित किया गया है, जिसमें बच्चों को सभी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। आंबेडकर स्कूल के बाद श्रीराम पाठशाला में भी मूलभूत सुविधाओं का विस्तार किया जाएगा। दोनों स्कूलों में पेवर ब्लॉक, बेंच व्यवस्था और परिसर के आधुनिकीकरण के बाद बच्चों की पढ़ाई को हाईटेक और डिजिटल बनाने की दिशा में कार्य किया जाएगा। इसके लिए कंप्यूटर, डिजिटल इक्विपमेंट्स और आधुनिक शिक्षण उपकरण नगर पालिका द्वारा उपलब्ध कराए जाएंगे।

हर बच्चे को अच्छी शिक्षा मिले नपाध्यक्ष की मंशा

श्री साहू ने कहा कि समय समय पर वे शहर के शासकीय स्कूलों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लेते हैं। आंबेडकर स्कूल नयापारा और श्रीराम पाठशाला में व्याप्त अव्यवस्थाओं और मासूम बच्चों की समस्याओं को दूर करने के लिए ही इन कार्यों को कराने की ठानी है। उनकी मंशा है कि हर बच्चे को अच्छी शिक्षा और मूलभूत सुविधाएं मिले, शिक्षा के मार्ग में कोई भी जरूरत बाधा न बने। इन दोनों स्कूलों को आज के समय के हिसाब से हाईटेक बनाया जाएगा और इसके लिए जो भी बजट लगेगा वह पालिका द्वारा वहन किया जाएगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

26वें राज्योत्सव पर मिनी स्टेडियम में दिखा विकास और संस्कृति का संगम, सांसद रूपकुमारी चौधरी ने दीप प्रज्वलन कर किया शुभारंभ

विकास के 25 साल बाद भी कच्ची सड़क पर चलने को मजबूर आदिवासी गांव, पड़कीपाली के ग्रामीणों ने 3.5 KM पैदल चलकर किया सड़क सत्याग्रह

विकास के 25 साल बाद भी कच्ची सड़क पर चलने को मजबूर आदिवासी गांव, पड़कीपाली के ग्रामीणों ने 3.5 KM पैदल चलकर किया सड़क सत्याग्रह

राष्ट्रीय एकता दिवस समारोह में महासमुंद जिले का गौरवपूर्ण प्रतिनिधित्व, 51 नागरिक बने ऐतिहासिक परेड के साक्षी

बंगाल की खाड़ी में चक्रवात ‘मुरासु’ का खतरा बढ़ा, आज रात आंध्र तट से टकराएगा, छत्तीसगढ़ समेत 8 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

नगरीय प्रशासन में बड़ा फेरबदल, 100 अफसर-कर्मचारी इधर से उधर, 53 CMO की बदली कुर्सी, 3 निलंबित CMO बहाल

Leave a Comment