महासमुंद। वार्ड क्रमांक 26 पंचशील क्लब स्थित आंगनबाड़ी के समीप आज सामुदायिक भवन निर्माण कार्य का भूमिपूजन नगर पालिका अध्यक्ष निखिलकांत साहू ने वार्ड पार्षद पीयूष साहू के साथ विधि-विधान से किया। इस अवसर पर नगर पालिका के सभापति और पार्षदगण सहित बड़ी संख्या में वार्डवासी और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
भूमिपूजन के दौरान नगर पालिका अध्यक्ष निखिलकांत साहू ने कहा कि सामुदायिक भवन केवल एक भवन नहीं बल्कि सामाजिक एकता और जनसुविधा का केंद्र होता है। वार्ड में सामाजिक कार्यक्रम, बैठक, महिला समूहों के कार्य और सुख-दुख के आयोजनों के लिए एक सुविधाजनक स्थान की आवश्यकता लंबे समय से महसूस की जा रही थी। इस मांग को ध्यान में रखते हुए सामुदायिक भवन की स्वीकृति दी गई है। उन्होंने कहा कि नगर पालिका का लक्ष्य है कि हर वार्ड में बुनियादी सुविधाओं के साथ-साथ ऐसे सार्वजनिक भवन बनें जो सभी वर्गों के लिए उपयोगी हों। निर्माण कार्य में गुणवत्ता और समयबद्धता का विशेष ध्यान रखा जाएगा। वार्ड पार्षद पीयूष साहू ने भी वार्डवासियों को बधाई देते हुए कहा कि इस भवन के बनने से वार्डवासियों को बड़ी सुविधा मिलेगी।
भूमिपूजन अवसर पर नपा उपाध्यक्ष देवीचंद राठी, सभापति जितेंद्र देवनारायण ध्रुव, सभापति ज्योति रिंकू चंद्राकर, पार्षद शुभ्रा मनीष शर्मा, सीता तोंडेकर, नीरज चंद्राकर, चंद्रशेखर बेलदार, धनेश्वरी सोनवानी, सुनैना ठाकुर, विधायक प्रतिनिधि हफीज कुरैशी, एल्डरमैन लालविजय सिंह देव, मधु यदु, हनिश बग्गा सहित आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सुधा रात्रे, सहायिका अहिल्या मरकाम और वार्ड की महिलाएं उपस्थित रहीं।
वार्ड 26 में सामुदायिक भवन निर्माण का नपाध्यक्ष ने किया भूमिपूजन






