मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य

---Advertisement---

आशियाना वृद्धाश्रम परिसर में 3 लाख के पेवर ब्लॉक निर्माण कार्य का नपाध्यक्ष ने किया भूमिपूजन

---Advertisement---

महासमुंद। नगर के वार्ड क्रमांक 11 दलदली रोड स्थित आशियाना वृद्धाश्रम परिसर में आज नगर पालिका अध्यक्ष निखिलकांत साहू ने वार्ड पार्षद श्रीमती ओमिन टोमन कागजी के साथ 3 लाख रुपये की लागत से पेवर ब्लॉक निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया।
बता दे कि पालिकाध्यक्ष श्री साहू द्वारा पूर्व में की गई घोषणा के अनुरूप इस कार्य को प्रारंभ किया गया है। वृद्धाश्रम परिसर में बरसात के दिनों में कीचड़ और आवागमन में परेशानी होती थी। पेवर ब्लॉक लगने से परिसर में आवागमन की सुविधा बेहतर होगी तथा परिसर को स्वच्छ सुंदर एवं व्यवस्थित बनाने में मदद मिलेगी।
भूमिपूजन अवसर पर पालिका अध्यक्ष निखिलकांत साहू ने कहा कि बुजुर्गो की सुरक्षा और सुविधा हमारी पहली प्राथमिकता है। आशियाना वृद्धाश्रम में रहने वाले बुजुर्ग हमारे परिवार के सदस्य जैसे है। उनके लिए बेहतर वातावरण उपलब्ध कराना हमारा दायित्व है। नगर पालिका द्वारा लगातार वार्डो में विकास कार्य कराए जा रहे है। विशेषकर ऐसे स्थान जहां आम जनों को सीधा लाभ मिलता है, वहां प्राथमिकता से कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में वृद्धाश्रम परिसर में अन्य आवश्यक सुविधाओं का भी विस्तार किया जाएगा। वार्ड पार्षद श्रीमती ओमिन टोमन कागजी ने कहा कि अध्यक्ष के सहयोग से वार्ड में लगातार विकास कार्य हो रहे हैं। इस कार्य के लिए आशियाना वृद्धाश्रम के कर्मचारियों ने पालिका अध्यक्ष का आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर वार्ड पार्षद ओमीन टोमन कागजी, सभापति जितेंद्र देवनारायण ध्रुव, ज्योति रिंकू चंद्राकर, पार्षद सीता टोंडेकर, पार्षद नीरज चंद्राकर, पार्षद कल्पना सूर्यवंशी, एल्डरमैन लाल विजय सिंहदेव, मधु यदु, मैना कोसले, आशियाना वृद्धाश्रम के स्टाफ रुचि ठाकुर प्रबंधक, सभीया ठंडी, अंजली साहू, श्रेया ठाकुर, शांति पटवा, देवंतीन बाई, अनीता साहू, लच्छनी बाई, तेजा बाई, रामबती, धनुष कुमार, रामलाल, फूलबाई, रेवती बाई आदि उपस्थित थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

26वें राज्योत्सव पर मिनी स्टेडियम में दिखा विकास और संस्कृति का संगम, सांसद रूपकुमारी चौधरी ने दीप प्रज्वलन कर किया शुभारंभ

विकास के 25 साल बाद भी कच्ची सड़क पर चलने को मजबूर आदिवासी गांव, पड़कीपाली के ग्रामीणों ने 3.5 KM पैदल चलकर किया सड़क सत्याग्रह

विकास के 25 साल बाद भी कच्ची सड़क पर चलने को मजबूर आदिवासी गांव, पड़कीपाली के ग्रामीणों ने 3.5 KM पैदल चलकर किया सड़क सत्याग्रह

राष्ट्रीय एकता दिवस समारोह में महासमुंद जिले का गौरवपूर्ण प्रतिनिधित्व, 51 नागरिक बने ऐतिहासिक परेड के साक्षी

बंगाल की खाड़ी में चक्रवात ‘मुरासु’ का खतरा बढ़ा, आज रात आंध्र तट से टकराएगा, छत्तीसगढ़ समेत 8 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

नगरीय प्रशासन में बड़ा फेरबदल, 100 अफसर-कर्मचारी इधर से उधर, 53 CMO की बदली कुर्सी, 3 निलंबित CMO बहाल

Leave a Comment