मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य

---Advertisement---

26वें राज्योत्सव पर मिनी स्टेडियम में दिखा विकास और संस्कृति का संगम, सांसद रूपकुमारी चौधरी ने दीप प्रज्वलन कर किया शुभारंभ

---Advertisement---

सांसद ने कहा – विष्णुदेव सरकार में सुशासन सर्वोच्च प्राथमिकता, विधायक और कलेक्टर ने गिनाई जिले की उपलब्धियां

महासमुंद। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना के 26वें वर्षगांठ पर जिला मुख्यालय महासमुंद के मिनी स्टेडियम में जिला स्तरीय राज्योत्सव गरिमामय और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि महासमुंद लोकसभा सांसद श्रीमती रूपकुमारी चौधरी ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस दौरान पूरे स्टेडियम परिसर में छत्तीसगढ़ के निर्माण, संस्कृति और विकास की झलक देखने को मिली। 16 विभागों की प्रदर्शनी और स्कूली बच्चों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने समा बांध दिया।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि सांसद श्रीमती रूपकुमारी चौधरी ने जिलेवासियों को 26वें राज्योत्सव की बधाई देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेश सरकार सुशासन और जनकल्याण को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है। हमने बनाया है, हम ही संवारेंगे की भावना से सरकार काम कर रही है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण में भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का योगदान अविस्मरणीय है। मोदी की गारंटी को पूरा करने के लिए सरकार किसानों, महिलाओं, युवाओं के हित में लगातार काम कर रही है। 15 नवंबर से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी शुरू होगी। उन्होंने सिरपुर का नाम यूनेस्को की अस्थायी सूची में शामिल होने पर जिले को बधाई दी।

महासमुंद विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ विकास की नई ऊंचाइयों की ओर बढ़ रहा है। समर्थन मूल्य पर 21 क्विंटल धान खरीदी और महतारी वंदन में हर महीने एक हजार रुपये महिलाओं के खाते में आना बड़ी उपलब्धि है। सरकार हर वर्ग के विकास के लिए प्रतिबद्ध है।

छत्तीसगढ़ बीज विकास निगम के अध्यक्ष चंद्रहास चंद्राकर ने कहा कि केंद्र और राज्य के समन्वित प्रयासों से योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन हो रहा है। किसानों को संबल, महिलाओं को आत्मनिर्भर और युवाओं को रोजगार के अवसर देना सरकार की प्राथमिकता है।

शाकंभरी बोर्ड अध्यक्ष राजेंद्र नायक और अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष रामलाल चौहान ने भी प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए कहा कि विकास का लाभ हर वर्ग तक पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता है और इसके लिए जनप्रतिनिधि, प्रशासन और नागरिकों में समन्वय जरूरी है।

कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने जिले की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि महासमुंद जिले ने विकास के कई आयाम तय किए हैं। सिरपुर का यूनेस्को की अस्थायी सूची में आना गौरव की बात है। जिले में महतारी वंदन योजना से 3 लाख 8 हजार महिलाओं को लाभ, लखपति दीदी अभियान में लक्ष्य 22,546 के विरुद्ध 32,799 महिलाओं को लखपति दीदी बनाया गया है। प्रधानमंत्री आवास ग्रामीण में 1,17,866 आवास पूर्ण, सूर्य घर योजना से 5400 से अधिक हितग्राही लाभान्वित हैं। मोर गांव मोर पानी अभियान में 31 करोड़ लीटर जल संचयन क्षमता विकसित की गई है। 204 करोड़ से अधिक के 6 सड़क निर्माण और चौड़ीकरण कार्य स्वीकृत हैं, बेलसोंडा रेलवे ओवरब्रिज और मेडिकल कॉलेज भवन अंतिम चरण में है। 6.50 करोड़ से बस स्टैंड और 3 करोड़ से नया नगरपालिका भवन बनेगा।

इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मोंगरा पटेल, राज्य बाल संरक्षण आयोग अध्यक्ष डॉ वर्णिका शर्मा, भारत स्काउट गाइड अध्यक्ष येतराम साहू, जनपद उपाध्यक्ष श्रीमती हुलसी चंद्राकर, नगरपालिका सरायपाली अध्यक्ष श्रीमती सरस्वती चंद्र कुमार पटेल, महासमुंद नगरपालिका उपाध्यक्ष देवीचंद राठी, आनंद साहू, महेंद्र सिक्का, प्रशांत श्रीवास्तव, महेंद्र जैन, सुधा साहू, जिला पंचायत सीईओ सुश्री अनुपमा आनंद, अपर कलेक्टर जगन्नाथ वर्मा, सचिन भूतड़ा, रवि साहू सहित जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

विकास के 25 साल बाद भी कच्ची सड़क पर चलने को मजबूर आदिवासी गांव, पड़कीपाली के ग्रामीणों ने 3.5 KM पैदल चलकर किया सड़क सत्याग्रह

विकास के 25 साल बाद भी कच्ची सड़क पर चलने को मजबूर आदिवासी गांव, पड़कीपाली के ग्रामीणों ने 3.5 KM पैदल चलकर किया सड़क सत्याग्रह

राष्ट्रीय एकता दिवस समारोह में महासमुंद जिले का गौरवपूर्ण प्रतिनिधित्व, 51 नागरिक बने ऐतिहासिक परेड के साक्षी

बंगाल की खाड़ी में चक्रवात ‘मुरासु’ का खतरा बढ़ा, आज रात आंध्र तट से टकराएगा, छत्तीसगढ़ समेत 8 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

नगरीय प्रशासन में बड़ा फेरबदल, 100 अफसर-कर्मचारी इधर से उधर, 53 CMO की बदली कुर्सी, 3 निलंबित CMO बहाल

पालिका कर्मचारियों के घरों में मनेगी खुशियों की दिवाली, नपाध्यक्ष निखिलकांत साहू के प्रयास से 1.15 करोड़ स्वीकृत, 2 माह का मिलेगा वेतन

Leave a Comment