मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य

---Advertisement---

भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना कर विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने की क्षेत्रवासियों के सुख-समृद्धि की कामना 

---Advertisement---

भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना कर विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने की क्षेत्रवासियों के सुख-समृद्धि की कामना 

महासमुंद। शुक्रवार को विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा स्थानीय अपना मार्केट पहुंचे और मेशन मजदूर संघ द्वारा आयोजित भगवान विश्वकर्मा की पूजा में शामिल हुए। उन्होंने विधि-विधानपूर्वक भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना कर क्षेत्रवासियों के सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर उपस्थित श्रद्धालुओं एवं भाजपा नेताओं ने भी भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली के लिए प्रार्थना की।

इस अवसर पर विधायक श्री सिन्हा ने कहा कि भगवान विश्वकर्मा को सृष्टि के महान शिल्पकार एवं निर्माण कला के देवता के रूप में पूजा जाता है। उन्होंने अपनी अद्भुत कला, कौशल और रचनात्मकता से निर्माण एवं सृजन के क्षेत्र में उत्कृष्टता का संदेश दिया। भगवान विश्वकर्मा की पूजा केवल धार्मिक आस्था का पर्व नहीं, बल्कि यह मेहनत, हुनर, तकनीकी दक्षता, कर्मठता और रचनात्मकता के प्रति सम्मान प्रकट करने का अवसर भी है। उन्होंने कहा कि देश और समाज के विकास में श्रमिकों, कारीगरों, मिस्त्रियों, तकनीकी विशेषज्ञों, इंजीनियरों, उद्यमियों तथा विभिन्न निर्माण कार्यों से जुड़े लोगों का महत्वपूर्ण योगदान है। इनके परिश्रम और कौशल के कारण ही विकास होता है। भगवान विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर हम सभी को अपने कार्य के प्रति ईमानदारी, समर्पण और निष्ठा के साथ आगे बढ़ने का संकल्प लेना चाहिए। उन्होंने सभी से आपसी भाईचारे, सद्भाव और एकजुटता के साथ समाज एवं राष्ट्र के विकास में अपना योगदान देने का आह्वान किया।

इस अवसर पर नगर पुरोहित पंकज तिवारी, नगर पालिका उपाध्यक्ष देवीचंद राठी, वरिष्ठ भाजपा नेता संदीप घोष, राजेंद्र चंद्राकर, हनीश बग्गा, शरद मराठा सहित मेशन मजदूर संघ के पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित थें।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

26वें राज्योत्सव पर मिनी स्टेडियम में दिखा विकास और संस्कृति का संगम, सांसद रूपकुमारी चौधरी ने दीप प्रज्वलन कर किया शुभारंभ

विकास के 25 साल बाद भी कच्ची सड़क पर चलने को मजबूर आदिवासी गांव, पड़कीपाली के ग्रामीणों ने 3.5 KM पैदल चलकर किया सड़क सत्याग्रह

विकास के 25 साल बाद भी कच्ची सड़क पर चलने को मजबूर आदिवासी गांव, पड़कीपाली के ग्रामीणों ने 3.5 KM पैदल चलकर किया सड़क सत्याग्रह

राष्ट्रीय एकता दिवस समारोह में महासमुंद जिले का गौरवपूर्ण प्रतिनिधित्व, 51 नागरिक बने ऐतिहासिक परेड के साक्षी

बंगाल की खाड़ी में चक्रवात ‘मुरासु’ का खतरा बढ़ा, आज रात आंध्र तट से टकराएगा, छत्तीसगढ़ समेत 8 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

नगरीय प्रशासन में बड़ा फेरबदल, 100 अफसर-कर्मचारी इधर से उधर, 53 CMO की बदली कुर्सी, 3 निलंबित CMO बहाल

Leave a Comment