मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य

---Advertisement---

पालिका भवन व बस स्टैंड के लिए राशि की स्वीकृति पर पार्षदों ने किया नपाध्यक्ष का गजमाला से सम्मान

---Advertisement---

पालिका भवन व बस स्टैंड के लिए राशि की स्वीकृति पर पार्षदों ने किया नपाध्यक्ष का गजमाला से सम्मान

महासमुंद। महासमुंद नगर पालिका के बजट सत्र 2025-26 एवं 2026-27 में नगर पालिका अध्यक्ष निखिलकांत साहू द्वारा शहर की आवश्यकता को देखते हुए नवीन बस स्टैंड एवं नवीन नगरपालिका भवन के निर्माण का प्रस्ताव प्रमुखता से रखा गया था। इन महत्वपूर्ण प्रस्तावों को अब स्वीकृति मिलने पर नगर पालिका अध्यक्ष श्री साहू का पार्षदों एवं नगर पालिका परिवार द्वारा भव्य स्वागत एवं सम्मान किया गया।ननवीन बस स्टैंड के लिए 6.50 करोड़ रुपये तथा नवीन नगर पालिका भवन के लिए 3.50 करोड़ रुपये की स्वीकृति मिलने पर पार्षदों ने अध्यक्ष निखिलकांत साहू के प्रयासों की सराहना करते हुए उनका आभार व्यक्त किया। स्वीकृति की खुशी में अध्यक्ष का गजमाला एवं नगर पालिका पहुंचने पर आतिशबाजी कर जोरदार स्वागत किया गया।

पार्षदों ने कहा कि बजट सत्र में अध्यक्ष निखिलकांत साहू द्वारा दोनों महत्वपूर्ण परियोजनाओं को प्राथमिकता के साथ सामने रखा गया था। लगातार किए गए प्रयासों के परिणामस्वरूप अब इन परियोजनाओं को स्वीकृति मिली है। यह महासमुंद शहर के विकास और नागरिक सुविधाओं की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। 6.50 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाला नवीन बस स्टैंड शहर की प्रमुख आवश्यकताओं में शामिल रहा है। आधुनिक एवं व्यवस्थित बस स्टैंड के निर्माण से यात्रियों, बस संचालकों और आम नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण कार्य होगा। वहीं 3.50 करोड़ रुपये की लागत से नवीन नगर पालिका भवन का निर्माण किया जाएगा। जिससे नगर पालिका के प्रशासनिक कार्यों के लिए बेहतर एवं सुविधाजनक व्यवस्था उपलब्ध होगी।

अध्यक्ष के साथ पार्षदों ने की निर्माण की रूपरेखा पर चर्चा

स्वागत एवं सम्मान कार्यक्रम पश्चात नगर पालिका अध्यक्ष निखिलकांत साहू के साथ उपस्थित पार्षदों ने बैठक कर नवीन बस स्टैंड एवं नवीन नगर पालिका भवन के निर्माण और प्रस्तावित रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की। बैठक में नागरिक सुविधाओं, पार्किंग, आवागमन, भवन की उपयोगिता एवं शहर की भविष्य की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए विभिन्न बिंदुओं पर विचार-विमर्श किया गया। इस अवसर पर पार्षदों ने कहा कि इन दोनों महत्वपूर्ण परियोजनाओं को बजट सत्र में प्रमुखता से रखने और स्वीकृति तक पहुंचाने के लिए नगर पालिका अध्यक्ष निखिलकांत साहू का विशेष प्रयास रहा है। इसी कारण स्वीकृति मिलने पर पार्षदों द्वारा उनका सम्मान करते हुए आभार व्यक्त किया गया। इस दौरान सभापति जय देवांगन, जितेंद्र देवनारायण ध्रुव, ईश्वरी भोई, ज्योति चंद्राकर, पार्षद मुश्ताक खान, नीरज चंद्राकर, ओमिन टोमन कागजी, सीता टोंडेकर, धनेश्वरी सोनवानी, मुन्ना देवार, राहुल आवड़े, धनेन्द्र चंद्राकर, कल्पना सूर्यवंशी आदि उपस्थित थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

26वें राज्योत्सव पर मिनी स्टेडियम में दिखा विकास और संस्कृति का संगम, सांसद रूपकुमारी चौधरी ने दीप प्रज्वलन कर किया शुभारंभ

विकास के 25 साल बाद भी कच्ची सड़क पर चलने को मजबूर आदिवासी गांव, पड़कीपाली के ग्रामीणों ने 3.5 KM पैदल चलकर किया सड़क सत्याग्रह

विकास के 25 साल बाद भी कच्ची सड़क पर चलने को मजबूर आदिवासी गांव, पड़कीपाली के ग्रामीणों ने 3.5 KM पैदल चलकर किया सड़क सत्याग्रह

राष्ट्रीय एकता दिवस समारोह में महासमुंद जिले का गौरवपूर्ण प्रतिनिधित्व, 51 नागरिक बने ऐतिहासिक परेड के साक्षी

बंगाल की खाड़ी में चक्रवात ‘मुरासु’ का खतरा बढ़ा, आज रात आंध्र तट से टकराएगा, छत्तीसगढ़ समेत 8 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

नगरीय प्रशासन में बड़ा फेरबदल, 100 अफसर-कर्मचारी इधर से उधर, 53 CMO की बदली कुर्सी, 3 निलंबित CMO बहाल

Leave a Comment