मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य

---Advertisement---

ऑपरेशन निश्चय में महासमुंद पुलिस की बड़ी सफलता, गांजा सप्लाई का मास्टरमाइंड ओडिशा से गिरफ्तार

---Advertisement---

महासमुंद। ऑपरेशन निश्चय के तहत महासमुंद पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के मामले में इंड टू इंड कार्यवाही करते हुए गांजा परिवहनकर्ता को गांजा उपलब्ध कराकर परिवहन के लिए अपनी कार देने वाले मुख्य आरोपी को जिला नुआपाड़ा, ओडिशा से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान धनेश्वर नाग पिता दुखु नाग उम्र 56 वर्ष निवासी राजा खरियार शांतिनगर, थाना खरियार, जिला नुआपाड़ा, ओडिशा के रूप में हुई है। पुलिस को तकनीकी और डाटा एनालिसिस की मदद से यह सफलता मिली है।

यह मामला थाना कोमाखान के अपराध क्रमांक 90/2025 धारा 20 बी (दो) (सी) एनडीपीएस एक्ट का है। 1 सितंबर 2025 को थाना कोमाखान पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर एक सफेद रंग की मारुति डिजायर कार क्रमांक ओडी 26 जी 3624 को पकड़ा था। इसमें किशन पटेल पिता बिसेशर उम्र 47 वर्ष निवासी कोटीपदर, थाना राजाखरियार, जिला नुआपाड़ा को गिरफ्तार किया गया था। कार से कुल 22 किलो अवैध मादक पदार्थ गांजा कीमत 3 लाख 30 हजार रुपये बरामद हुआ था। पूछताछ में किशन पटेल ने बताया था कि वाहन मालिक धनेश्वर नाग ने रुपयों का लालच देकर उक्त गांजा को खुर्शीपार जिला दुर्ग निवासी महेश देवार और आनंद के लिए ले जाने को कहा था।

विवेचना के दौरान गांजा मंगाने वाले आनंद देवार पिता गब्बर देवार उम्र 22 वर्ष और महेश देवार पिता धनीराम देवार उम्र 40 वर्ष दोनों निवासी मछली मार्केट देवार पारा, खुर्शीपार, थाना खुर्शीपार, जिला दुर्ग को पूर्व में ही गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा चुका था। इसके बाद पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों से मिली जानकारी और जब्त मोबाइल के डाटा को खंगाला। इसी आधार पर गांजा उपलब्ध कराने और अपनी कार परिवहन के लिए देने वाले आरोपी धनेश्वर नाग को गिरफ्तार किया गया। इस प्रकरण में अब तक 22 किलो गांजा, डिजायर कार कीमत 7 लाख रुपये और 100 रुपये नगदी सहित कुल 10 लाख 30 हजार 100 रुपये की संपत्ति जब्त की जा चुकी है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment