मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य

---Advertisement---

मछली पकड़ने गया 20 वर्षीय युवक तालाब में डूबा, गांव में पसरा मातम

---Advertisement---

जांजगीर-चांपा। पामगढ़ ब्लॉक के ग्राम पेण्ड्री में सोमवार सुबह एक दर्दनाक हादसे ने पूरे गांव को झकझोर कर रख दिया। गांव के तालाब में मछली पकड़ने गया 20 वर्षीय युवक अचानक गहरे पानी में डूब गया। काफी देर तक घर नहीं लौटने पर परिजनों और ग्रामीणों ने तालाब में तलाश की तो युवक का शव पानी में तैरता हुआ मिला। शव मिलते ही गांव में हड़कंप मच गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।

मृतक की पहचान राजा वर्मा उर्फ मिथुन, उम्र 20 वर्ष के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार, राजा आज सुबह करीब 8 बजे मछली पकड़ने के लिए गांव के तालाब में गया हुआ था। इसी दौरान मछली पकड़ते समय अचानक उसका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में जा गिरा, जिससे उसकी डूबने से मौत हो गई।

ग्रामीणों के अनुसार, मृतक को मिर्गी की बीमारी भी थी। घटना की सूचना मिलते ही पामगढ़ पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और शव को तालाब से बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

फिलहाल पुलिस मामले में आवश्यक कार्रवाई कर रही है। इस घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment