महासमुंद। वार्ड क्रमांक 02 इमलीभाठा में विकास कार्य को गति देते हुए दशहरा मैदान के पास सीसी रोड निर्माण कार्य का भूमिपूजन आज संपन्न हुआ। यह भूमिपूजन नगर पालिका परिषद महासमुंद के अध्यक्ष निखिलकांत साहू के मुख्य आतिथ्य में किया गया।
नगर पालिका अध्यक्ष निखिलकांत साहू ने कहा कि नगर के सभी वार्डों में प्राथमिकता के साथ विकास कार्य कराए जा रहे हैं। वार्डों की सड़कों, नाली और पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाना पालिका की प्राथमिकता है। वार्ड पार्षद एवं सभापति जय देवांगन ने कहा कि वार्ड में सीसी रोड के निर्माण से वार्डवासियों को आवागमन में बड़ी सुविधा मिलेगी तथा बरसात के दिनों में होने वाली परेशानियों से निजात मिलेगी। भूमिपूजन कार्यक्रम में पालिका के पार्षद गण, वार्ड के गणमान्य नागरिक और बड़ी संख्या में वार्डवासी उपस्थित रहे। वार्डवासियों ने इस सौगात के लिए नगर पालिका अध्यक्ष के प्रति आभार व्यक्त किया।
वार्ड 2 इमलीभाठा में सीसी रोड निर्माण का भूमिपूजन, अध्यक्ष निखिलकांत साहू रहे मुख्य अतिथि






