मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य

---Advertisement---

विजयादशमी पर पुलिस लाइन में गूंजे वैदिक मंत्र, शस्त्रों की हुई विधिवत पूजा

---Advertisement---

एसपी प्रभात कुमार ने जवानों के साथ की शस्त्र पूजा, कहा – शस्त्र जनसुरक्षा के दायित्व का प्रतीक

महासमुंद। आम तौर पर हथियारों को ताकत का प्रतीक माना जाता है, लेकिन पुलिस के लिए वही हथियार जनसेवा की जिम्मेदारी का प्रतीक हैं। इसी भावना के साथ विजयादशमी के अवसर पर सोमवार को पुलिस लाइन महासमुंद में शस्त्र पूजन समारोह का आयोजन किया गया, जहां वैदिक मंत्रोच्चार के बीच शस्त्रागार में रखे अग्नेयास्त्रों की विधि-विधान से पूजा की गई।
पुलिस अधीक्षक श्री प्रभात कुमार के नेतृत्व में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री सुशील कुमार नायक सहित जिला पुलिस बल के अधिकारियों एवं जवानों ने शस्त्रों का तिलक-पूजन कर जनसुरक्षा के प्रति अपने संकल्प को दोहराया। पूजन पंडित पंकज तिवारी बेमचा द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ संपन्न कराया गया।
विजयादशमी पर शस्त्र पूजन भारतीय संस्कृति में पराक्रम और शक्ति की आराधना का प्रतीक है। महासमुंद पुलिस इस परंपरा का हर वर्ष निर्वहन करती है। यह आयोजन केवल एक धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि कर्तव्यनिष्ठा, साहस, अनुशासन और जनसेवा के प्रति समर्पण का संदेश भी है।
इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों एवं जवानों ने कानून-व्यवस्था बनाए रखने और कर्तव्यपालन की शपथ ली। कार्यक्रम में रक्षित निरीक्षक श्रीमती दीप्ति कश्यप, निरीक्षक महेश साहू, विनोद कश्यप, दिनेश यादव, आकाश मसीह, उप निरीक्षक राजीव नाहर, कंपनी कमांडर, प्रशिक्षु सूबेदार ईश्वर साहू, सहायक उप निरीक्षक बालमुकुंद साहू तथा शस्त्रागार प्रभारी कदम सिंह नाग सहित बड़ी संख्या में पुलिस बल उपस्थित रहा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

26वें राज्योत्सव पर मिनी स्टेडियम में दिखा विकास और संस्कृति का संगम, सांसद रूपकुमारी चौधरी ने दीप प्रज्वलन कर किया शुभारंभ

विकास के 25 साल बाद भी कच्ची सड़क पर चलने को मजबूर आदिवासी गांव, पड़कीपाली के ग्रामीणों ने 3.5 KM पैदल चलकर किया सड़क सत्याग्रह

विकास के 25 साल बाद भी कच्ची सड़क पर चलने को मजबूर आदिवासी गांव, पड़कीपाली के ग्रामीणों ने 3.5 KM पैदल चलकर किया सड़क सत्याग्रह

राष्ट्रीय एकता दिवस समारोह में महासमुंद जिले का गौरवपूर्ण प्रतिनिधित्व, 51 नागरिक बने ऐतिहासिक परेड के साक्षी

बंगाल की खाड़ी में चक्रवात ‘मुरासु’ का खतरा बढ़ा, आज रात आंध्र तट से टकराएगा, छत्तीसगढ़ समेत 8 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

नगरीय प्रशासन में बड़ा फेरबदल, 100 अफसर-कर्मचारी इधर से उधर, 53 CMO की बदली कुर्सी, 3 निलंबित CMO बहाल

Leave a Comment