मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य

---Advertisement---

अयोध्या नगर में हास्य-व्यंग्य की महफिल: कवि सम्मेलन में तालियों से गूंजा महासमुंद, देर रात तक जमा रहा रंग

---Advertisement---


महासमुंद। नगर पालिका परिषद महासमुंद के वार्ड क्रमांक 03, अयोध्या नगर में माँ महामाया दुर्गा पूजा उत्सव समिति के तत्वावधान में 16 अक्टूबर को भव्य कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शहर एवं वार्ड के बड़ी संख्या में नागरिक शामिल हुए और कवियों की शानदार प्रस्तुतियों का लुत्फ उठाया।
कवि सम्मेलन में आमंत्रित कवियों ने अपनी हास्य-व्यंग्य, श्रृंगार और देशभक्ति से ओत-प्रोत रचनाओं से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। पूरी शाम ठहाकों और तालियों से गूंजती रही। उपस्थित नागरिकों ने हर रचना पर तालियों के साथ कवियों का उत्साहवर्धन किया।
कार्यक्रम में वार्ड पार्षद सुनैना पप्पू ठाकुर एवं माँ महामाया दुर्गा पूजा उत्सव समिति के पं. किशोरधर दुबे विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस अवसर पर समिति के प्रवीण खन्ना, वीरेंद्र साहू, अंकित नंद, अनमोल चंद्राकर, अनमोल पांडेय, विव डेनियल, देवेंद्र देवांगन, शैलेश साहू, विक्की साहू, लक्की गुप्ता, लक्की ठाकुर, विजेंदर पाल, अमित देवांगन, प्रतीक साहू, रोशन सिंह, सुमित सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक और वार्डवासी उपस्थित रहे।
समिति ने सभी सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनका उद्देश्य धार्मिक आयोजनों के साथ सामाजिक और सांस्कृतिक गतिविधियों के माध्यम से आपसी सद्भाव, भाईचारे और एकता को बढ़ावा देना है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment