महासमुंद।15 अक्टूबर 2026। नवरात्रि पर्व के पावन अवसर पर वार्ड क्रमांक 03, अयोध्या नगर में माँ महामाया दुर्गा पूजा उत्सव समिति द्वारा भव्य कवि सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है।
यह आयोजन शुक्रवार 16 अक्टूबर 2026 को सायं 7:00 बजे से अयोध्या नगर में होगा। कार्यक्रम में हास्य, व्यंग्य, गीत और श्रृंगार का अद्भुत संगम देखने को मिलेगा। कवि सम्मेलन में छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध कवियों की टोली शिरकत करेगी। रायपुर के प्रसिद्ध छत्तीसगढ़ी गीतकार मीर अली मीर, महासमुंद के सुप्रसिद्ध हास्य व्यंग्य कवि एवं संयोजक सुरेन्द्र अग्निहोत्री “आगी”, रायपुर से मंच संचालक संजय कबीर शर्मा, ठेलका बेमेतरा से ईश्वर साहू “आजाद” और दुर्ग से श्रृंगार रस की कवयित्री शशि तिवारी “महुआ” अपनी रचनाओं से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध करेंगी। आयोजक समिति ने बताया कि दुर्गा पूजा उत्सव को सांस्कृतिक रूप से समृद्ध बनाने के उद्देश्य से यह आयोजन किया जा रहा है। समिति ने नगर के सभी साहित्य प्रेमी, कला प्रेमी और आम नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।






