मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य

---Advertisement---

जीआईएस सर्वे के बाद टैक्स वृद्धि का परिषद सदस्यों ने किया विरोध, पुनः सर्वे की उठी मांग

---Advertisement---

  • पालिका भवन और बस स्टैंड निर्माण के लिए मिली एनओसी
  • पालिका अध्यक्ष निखिलकांत साहू की अध्यक्षता में हुई परिषद की बैठक
  • 12 एजेंडों पर चर्चा पश्चात बनी सहमत
  • महासमुंद। नगर पालिका परिषद महासमुंद की विशेष परिषद बैठक आज दोपहर 12 बजे नगर पालिका अध्यक्ष निखिलकांत साहू की अध्यक्षता में अध्यक्ष कक्ष में आहूत की गई। बैठक का प्रारंभ सीएमओ सौरभ शर्मा के स्वागत उद्बोधन और बैठक के उद्देश्यों की जानकारी के साथ हुआ। अध्यक्ष श्री साहू ने अपने संबोधन में कहा कि सर्वसम्मति से लिए गए निर्णय से ही नगर का विकास संभव है। हम सभी का एक ही लक्ष्य है कि शहर को स्वच्छ, सुंदर और सुविधायुक्त आदर्श शहर बनाना है। इसके लिए सभी पार्षद और अधिकारी टीम भावना से कार्य करें।
    बैठक में कुल 12 एजेंडों पर विस्तृत चर्चा हुई और सभी पर सर्वसम्मति से सहमति बनी। बैठक में सबसे पहले और सबसे महत्वपूर्ण एजेंडा वर्ल्ड बैंक परियोजना अंतर्गत जीआईएस आधारित संपत्ति सर्वे, नवीन संपत्तिकर डिमांड, ऑनलाइन कर वसूली किए जाने के संबंध में रखा गया। इस पर चर्चा करते हुए पालिका अध्यक्ष निखिल कांत साहू व पार्षद सदस्यों ने कहा कि जीआईएस सर्वे त्रुटिपूर्ण है और इस त्रुटिपूर्ण सर्वे के बाद जनता पर अधिक टैक्स भुगतान की बाध्यता की नोटिस जा रही है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि जीआईएस सर्वे की त्रुटि से शहर के नागरिकों पर किसी भी प्रकार का अतिरिक्त टैक्स भार नहीं पड़ने दिया जाएगा। इस दौरान सभी ने प्रस्ताव रखा कि इस त्रुटिपूर्ण सर्वे को निरस्त कर पुनः सर्वे कराया जाए और नीतिगत बढ़ते क्रम में टैक्स निर्धारण के लिए प्रस्ताव शासन को भेजा जाए, जिसे परिषद ने सर्वसम्मति से स्वीकृति दी।
    दूसरे प्रमुख एजेंडा के रूप में पुराना एसडीएम बंगला को कार्यालय भवन निर्माण और नवीन बस स्टैंड निर्माण के संबंध में विचार किया गया। अध्यक्ष श्री साहू ने जानकारी दी कि नगर पालिका के नए भवन और नए बस स्टैंड निर्माण के लिए एनओसी मिल गई है। नए पालिका भवन के लिए आर्किटेक्ट द्वारा ड्राइंग डिजाइन तैयार करा लिया गया है। उन्होंने बैठक में नए पालिका भवन का प्रतीकात्मक फोटो दिखाते हुए सभी पार्षदों को बधाई दी और बताया कि शीघ्र ही शासन को प्रस्ताव भेजकर टेंडर प्रक्रिया शुरू कराई जाएगी। इससे शहर को एक आधुनिक और सुविधायुक्त पालिका भवन और व्यवस्थित बस स्टैंड की सौगात मिलेगी। तीसरे एजेंडा में आईडीबीआई बैंक के बाजू में ओवरब्रिज चौक के पास साइड में संत माता कर्मा की मूर्ति स्थापना के संबंध में विचार किया गया। परिषद ने सर्वसम्मति से संत माता कर्मा की प्रतिमा लगाने के प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान की।
  • राशन कार्ड बनवाने में आ रही परेशानियों पर नपाध्यक्ष का ध्यानाकर्षण
    चौथे एजेंडा के रूप में अध्यक्ष ने एक अतिरिक्त एजेंडा जोड़कर राशन कार्ड बनाने में नागरिकों को आ रही समस्याओं पर परिषद सदस्यों का ध्यान आकृष्ट कराया। उन्होंने परिषद के सामने प्रस्ताव रखा कि राशन कार्ड के लिए जाति प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, जन्म प्रमाण पत्र की अनिवार्यता समाप्त कर प्रक्रिया को सरल करने संबंधी प्रस्ताव शासन को भेजा जाए। जिससे आम जनों को राशन कार्ड बनाने में किसी प्रकार की दिक्कत न हो। परिषद ने इस जनहितैषी प्रस्ताव पर सर्वसम्मति से सहमति देकर शीघ्र प्रस्ताव भेजने का निर्णय लिया।
    इसके बाद शेष एजेंडों पर क्रमवार चर्चा की गई। सामाजिक सुरक्षा पेंशन एवं अन्य पेंशन योजना हेतु प्राप्त आवेदनों की स्वीकृति के संबंध में विचार कर पात्र हितग्राहियों को लाभ देने का निर्णय लिया गया। राष्ट्रीय परिवार सहायता योजना के प्राप्त नवीन आवेदनों पर भी मंथन किया गया। शंकराचार्य भवन एवं वार्ड क्रमांक 11 स्थित वृद्धाश्रम में ओवर हेड टैंक में प्राप्त न्यूनतम दर की स्वीकृती, वार्ड क्रमांक 15 बाजार वार्ड स्थित निकाय अधीनस्थ पुरानी कांजी हाउस की भूमि पर व्यावसायिक परिसर निर्माण करने, वार्ड क्रमांक 15 माकड़े दुकान से महामाया रोड पर महामाया गेट द्वार बनाए जाने, आदर्श शहर समृद्धि योजना अंतर्गत व अन्य मद से विभिन्न निर्माण कार्यों का प्रस्ताव भेजे जाने, शहर में भारत माता चौक बनाने और प्रेसीडेंट इन कौंसिल की बैठक दिनांक 03.08.2026 में पारित निर्णय के अवलोकन संबंधी एजेंडों पर भी विस्तार से चर्चा हुई।
  • बैठक में इनकी रही मौजूदगी
  • इस अवसर पर बैठक में उपाध्यक्ष देवीचंद राठी, सभापति गण सूरज नायक, गुलशन साहू, जितेंद्र, देवनारायण ध्रुव, ज्योति रिंकू चंद्राकर, जय देवांगन, पार्षद गण मुस्ताक खान, ओमिन टोमन कागजी, पवन पटेल, हरवंश सिंह नानू भाई, राहुल अवाड़े, नीरज चंद्राकर, धनेंद्र चंद्राकर, चंद्रशेखर बेलदार, माखन पटेल, पीयूष साहू, शुभ्रा मनीष शर्मा, कल्पना सूर्यवंशी, धनेश्वरी सोनधर सोनवानी, भारती चंद्राकर, प्रीति मक्कड़, सीता टोनडेकर, जरीना हफीज कुरैशी, सुनैना पप्पू ठाकुर, माधुरी धनीराम यदु, मुन्ना देवार, सांसद प्रतिनिधि महेंद्र जैन, विधायक प्रतिनिधि हाफिज कुरैशी, एल्डरमैन गण प्रभा साहू, मधु यदु, लाल विजय सिंह देव, हनीश बग्गा, सीएमओ सौरभ शर्मा, नपा अधिकारी गण एसडी शर्मा, करण यादव, हेमंत पिसदा, जल विभाग से दुर्गेश कुंजेकर, पीडब्ल्यूडी से नरेश ध्रुव, राजस्व विभाग से दिलीप चंद्राकर, गुमान ध्रुव, नौशाद बक्श सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

धूल से परेशान लोगों को राहत देने आगे आई पालिका, गौरव पथ और तुमगांव रोड पर कराया जा रहा पानी का छिड़काव

लाल भाजी से DNA जांच का जेल बनाकर महासमुंद की मृणाल ने रचा इतिहास, मिला चौथा कॉपीराइट

नवापारा में छह माह से सामाजिक बहिष्कार का आरोप, पीड़ित परिवार ने लगाई न्याय की गुहार

भिलाई के जूस विक्रेता से 6000 करोड़ के सट्टा साम्राज्य तक, सौरभ चंद्राकर आज रायपुर कोर्ट में

26वें राज्योत्सव पर मिनी स्टेडियम में दिखा विकास और संस्कृति का संगम, सांसद रूपकुमारी चौधरी ने दीप प्रज्वलन कर किया शुभारंभ

विकास के 25 साल बाद भी कच्ची सड़क पर चलने को मजबूर आदिवासी गांव, पड़कीपाली के ग्रामीणों ने 3.5 KM पैदल चलकर किया सड़क सत्याग्रह

Leave a Comment