मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य

---Advertisement---

नगर पालिका परिसर में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत दो दिवसीय सेवा सेतु शिविर का शुभारंभ

---Advertisement---

शासकीय योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाना सेवा और सुशासन का महत्वपूर्ण माध्यम- चंद्रहास चंद्राकर
नगर के नागरिकों को एक ही स्थान पर मिल रही विभिन्न योजनाओं एवं सेवाओं की जानकारी और सुविधा – निखिलकांत साहू

महासमुन्द। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत नगरीय निकायों में नागरिकों को शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ सुगमता और त्वरित रूप से उपलब्ध कराने दो दिवसीय “सेवा सेतु शिविर” का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में 5 अक्टूबर को नगर पालिका परिषद महासमुंद कार्यालय परिसर में आयोजित शिविर का शुभारंभ छत्तीसगढ़ बीज निगम एवं कृषि विकास विभाग के अध्यक्ष चंद्रहास चंद्राकर ने किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर पालिका परिषद महासमुन्द के अध्यक्ष निखिलकांत साहू ने की।
इस अवसर पर चंद्रहास चंद्राकर ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान शासन की योजनाओं को आम नागरिकों तक पहुंचाने और पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ दिलाने की दिशा में महत्वपूर्ण है। सरकार द्वारा विभिन्न वर्गों के कल्याण के लिए अनेक योजनाएं संचालित की जा रही हैं। इन योजनाओं का वास्तविक उद्देश्य तभी पूरा होता है, जब पात्र व्यक्ति को समय पर इसकी जानकारी मिले और वह आसानी से इसका लाभ प्राप्त कर सके। उन्होंने कहा कि सेवा सेतु शिविर के माध्यम से नागरिकों की समस्याओं का निराकरण और उन्हें विभिन्न शासकीय सेवाओं से जोड़ने का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने अधिकारियों-कर्मचारियों से शिविर में आने वाले नागरिकों की समस्याओं को संवेदनशीलता के साथ सुनते हुए यथासंभव त्वरित निराकरण सुनिश्चित करने की बात कही।
नगर पालिका परिषद महासमुन्द के अध्यक्ष श्री निखिलकांत साहू ने कहा कि सेवा सेतु शिविर का उद्देश्य नागरिकों को शासकीय योजनाओं और सेवाओं के लिए अलग-अलग कार्यालयों के चक्कर लगाने से राहत देना है। शिविर में विभिन्न विभागों एवं नगर पालिका से संबंधित सेवाओं की जानकारी और आवश्यक सुविधाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध कराई जा रही हैं। उन्होंने कहा कि नगर पालिका परिषद नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाने और शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने नागरिकों से शिविर का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की।
शिविर में नागरिकों को विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने के साथ ही पात्र हितग्राहियों से आवेदन प्राप्त किए जा रहे हैं तथा आवश्यक सेवाओं से संबंधित प्रकरणों के निराकरण की कार्यवाही की जा रही है। शिविर के माध्यम से नागरिकों को शासन की योजनाओं की जानकारी, पात्रता एवं लाभ लेने की प्रक्रिया के संबंध में भी मार्गदर्शन प्रदान किया जा रहा है।
कार्यक्रम में नगर पालिका परिषद महासमुन्द के उपाध्यक्ष देवीचंद राठी, सभापति जितेंद्र देवनारायण ध्रुव, जय कुमार देवांगन, पार्षद माखन पटेल, पीयूष साहू, राहुल आवडे, नीरज चंद्राकर, श्रीमती कल्पना सूर्यवंशी, विधायक प्रतिनिधि हफीज कुरैशी, पार्षद प्रतिनिधि सोनाधर सोनवानी, राजेन्द्र चंद्राकर सहित बड़ी संख्या में नागरिक, अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

धूल से परेशान लोगों को राहत देने आगे आई पालिका, गौरव पथ और तुमगांव रोड पर कराया जा रहा पानी का छिड़काव

लाल भाजी से DNA जांच का जेल बनाकर महासमुंद की मृणाल ने रचा इतिहास, मिला चौथा कॉपीराइट

नवापारा में छह माह से सामाजिक बहिष्कार का आरोप, पीड़ित परिवार ने लगाई न्याय की गुहार

भिलाई के जूस विक्रेता से 6000 करोड़ के सट्टा साम्राज्य तक, सौरभ चंद्राकर आज रायपुर कोर्ट में

26वें राज्योत्सव पर मिनी स्टेडियम में दिखा विकास और संस्कृति का संगम, सांसद रूपकुमारी चौधरी ने दीप प्रज्वलन कर किया शुभारंभ

विकास के 25 साल बाद भी कच्ची सड़क पर चलने को मजबूर आदिवासी गांव, पड़कीपाली के ग्रामीणों ने 3.5 KM पैदल चलकर किया सड़क सत्याग्रह

Leave a Comment