मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य

---Advertisement---

सनातन योग वेलनेस फाउंडेशन के जिला संयोजक बने रमन दास वैष्णव

---Advertisement---

सनातन योग वेलनेस फाउंडेशन के जिला संयोजक बने रमन दास वैष्णव


महासमुंद। राष्ट्र हित सर्वोपरि के ध्येय वाक्य के साथ कार्य कर रही प्रतिष्ठित संस्था सनातन योग वेलनेस फाउंडेशन ने संगठन विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण नियुक्ति की है।
फाउंडेशन द्वारा जारी नियुक्ति पत्र के अनुसार रमन दास वैष्णव को उनके सामाजिक कार्यों में अनुकरणीय योगदान, अटूट समर्पण और समाज-सेवा के प्रति निष्ठा को देखते हुए जिला संयोजक, महासमुंद के पद पर नियुक्त किया गया है। संस्था ने अपने पत्र में कहा है कि यह नियुक्ति न केवल श्री वैष्णव द्वारा समाजोत्थान में किए गए कार्यों को मान्यता देती है, बल्कि यह विश्वास भी दर्शाती है कि उनके जैसे कर्मठ और ऊर्जावान व्यक्तित्व ही समाज और राष्ट्र को सशक्त, संगठित और आत्मनिर्भर बनाने के सपने को साकार कर सकते हैं। फाउंडेशन के संस्थापक और संचालक के नेतृत्व में श्री वैष्णव समाज के प्रत्येक घर को शिक्षा, सम्मान, योग, और सशक्तिकरण से जोड़ने की दिशा में कार्य करेंगे। उनसे अपेक्षा की गई है कि वे संस्था की नीतियों और सिद्धांतों को जन-जन तक पहुँचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। इस नई जिम्मेदारी पर संस्था ने रमन दास वैष्णव को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। फाउंडेशन ने विश्वास जताया है कि उनकी यह यात्रा महासमुंद जिले में सकारात्मक परिवर्तन लाएगी और समाज व राष्ट्र के विकास में मील का पत्थर साबित होगी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

26वें राज्योत्सव पर मिनी स्टेडियम में दिखा विकास और संस्कृति का संगम, सांसद रूपकुमारी चौधरी ने दीप प्रज्वलन कर किया शुभारंभ

विकास के 25 साल बाद भी कच्ची सड़क पर चलने को मजबूर आदिवासी गांव, पड़कीपाली के ग्रामीणों ने 3.5 KM पैदल चलकर किया सड़क सत्याग्रह

विकास के 25 साल बाद भी कच्ची सड़क पर चलने को मजबूर आदिवासी गांव, पड़कीपाली के ग्रामीणों ने 3.5 KM पैदल चलकर किया सड़क सत्याग्रह

राष्ट्रीय एकता दिवस समारोह में महासमुंद जिले का गौरवपूर्ण प्रतिनिधित्व, 51 नागरिक बने ऐतिहासिक परेड के साक्षी

बंगाल की खाड़ी में चक्रवात ‘मुरासु’ का खतरा बढ़ा, आज रात आंध्र तट से टकराएगा, छत्तीसगढ़ समेत 8 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

नगरीय प्रशासन में बड़ा फेरबदल, 100 अफसर-कर्मचारी इधर से उधर, 53 CMO की बदली कुर्सी, 3 निलंबित CMO बहाल

Leave a Comment