मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य

---Advertisement---

नशा मुक्त ग्राम कुटेला बनाने ग्रामीणों ने उठाया कदम

---Advertisement---

नशा मुक्ति जागरूकता रैली में शामिल हुए करीब 200 ग्रामीण, एसडीएम को सौंपा ज्ञापनसरायपाली। ग्राम कुटेला को नशा मुक्त ग्राम बनाने के उद्देश्य से राजीव गांधी भवन, ग्राम पंचायत कुटेला में सरपंच, पंचगण, जनपद पंचायत सरायपाली के उपाध्यक्ष मुकेश (धर्मेंद्र) चौधरी सहित ग्रामीणों की आवश्यक बैठक आयोजित की गई। बैठक में गांव में बढ़ते नशे के दुष्प्रभावों पर चर्चा करते हुए मादक पदार्थों के विक्रय एवं सेवन पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने का निर्णय लिया गया।इस उद्देश्य से नशा मुक्त ग्राम समिति का गठन किया गया, जिसमें सलाहकार, संरक्षक, अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष सहित कुल 52 सदस्यों को शामिल किया गया है। समिति ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि गांव में शराब, गांजा, नशीले इंजेक्शन, टैबलेट सहित अन्य मादक पदार्थों के विक्रय एवं सेवन पर रोक रहेगी। मादक पदार्थों का विक्रय करते पाए जाने पर संबंधित व्यक्ति के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई के लिए प्रशासन को सूचित किया जाएगा।अभियान के लिए आवश्यक सहयोग एवं कार्रवाई की मांग को लेकर अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) सरायपाली को ज्ञापन सौंपा गया। इसके अलावा एसडीओपी सरायपाली, थाना प्रभारी सरायपाली एवं आबकारी निरीक्षक सरायपाली को भी ज्ञापन की प्रतिलिपि देकर अभियान में आवश्यक सहयोग प्रदान करने का आग्रह किया गया।इसी क्रम में 19 सितंबर 2026 को ग्राम कुटेला में नशा मुक्ति जागरूकता रैली निकाली गई। रैली में नशा मुक्ति अभियान समिति के पदाधिकारियों के साथ प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक शाला के शिक्षक-शिक्षिकाएं, कर्मचारी, महिलाएं एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए। रैली में करीब 200 लोगों ने सहभागिता की।रैली गांव के प्रमुख चौक-चौराहों एवं विभिन्न गलियों से होकर गुजरी। इस दौरान नशा मुक्ति गीतों और नारों के माध्यम से ग्रामीणों को नशे से होने वाले सामाजिक, आर्थिक एवं स्वास्थ्य संबंधी दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया गया तथा नशे से दूर रहने का संदेश दिया गया।इस अवसर पर नशा मुक्त ग्राम समिति के अध्यक्ष भोजराज पटेल, सचिव नेहरू लाल चौधरी एवं गुलाबी गैंग महिला समिति केजुवां के संयोजक चंद्रसाय मांझी सहित समिति के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। ग्रामीणों ने ग्राम कुटेला को नशा मुक्त बनाने के लिए सामूहिक सहयोग एवं सहभागिता का संकल्प लिया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

26वें राज्योत्सव पर मिनी स्टेडियम में दिखा विकास और संस्कृति का संगम, सांसद रूपकुमारी चौधरी ने दीप प्रज्वलन कर किया शुभारंभ

विकास के 25 साल बाद भी कच्ची सड़क पर चलने को मजबूर आदिवासी गांव, पड़कीपाली के ग्रामीणों ने 3.5 KM पैदल चलकर किया सड़क सत्याग्रह

विकास के 25 साल बाद भी कच्ची सड़क पर चलने को मजबूर आदिवासी गांव, पड़कीपाली के ग्रामीणों ने 3.5 KM पैदल चलकर किया सड़क सत्याग्रह

राष्ट्रीय एकता दिवस समारोह में महासमुंद जिले का गौरवपूर्ण प्रतिनिधित्व, 51 नागरिक बने ऐतिहासिक परेड के साक्षी

बंगाल की खाड़ी में चक्रवात ‘मुरासु’ का खतरा बढ़ा, आज रात आंध्र तट से टकराएगा, छत्तीसगढ़ समेत 8 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

नगरीय प्रशासन में बड़ा फेरबदल, 100 अफसर-कर्मचारी इधर से उधर, 53 CMO की बदली कुर्सी, 3 निलंबित CMO बहाल

Leave a Comment