विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने किया सरस्वती साइकिल योजना के तहत छात्राओं को निःशुल्क साइकिल वितरण
महासमुंद। शुक्रवार को विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा दो अलग-अलग स्कूलों में शासन की महत्वाकांक्षी योजना सरस्वती साइकिल योजना के अंतर्गत निःशुल्क साइकिल वितरण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बिरकोनी एवं शासकीय आत्मानंद स्कूल पटेवा में विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने छात्राओं को निःशुल्क साइकिल वितरण किया। कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा का स्कूल स्टाफ द्वारा स्वागत, अभिनंदन किया गया। मां सरस्वती की पूजा, अर्चना कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई।
इस अवसर पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने कहा कि छत्तीसगढ़ शासन द्वारा शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही हैं। सरस्वती साइकिल योजना भी ऐसी ही महत्वपूर्ण योजना है, जिसके माध्यम से दूरस्थ क्षेत्रों की छात्राओं को विद्यालय आने-जाने में सुविधा मिलती है और उनकी शिक्षा निरंतर जारी रखने में सहायता प्राप्त होती है।
उन्होंने छात्राओं से मन लगाकर पढ़ाई करने, अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने तथा शिक्षा के माध्यम से अपने परिवार, समाज और प्रदेश का नाम रोशन करने का आह्वान किया। विधायक ने कहा कि बेटियां आज हर क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रही हैं और उन्हें बेहतर अवसर एवं सुविधाएं उपलब्ध कराना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि आप सभी हमारे देश के उज्ज्वल भविष्य हैं। आप सभी को उच्च शिक्षा प्राप्त कर देश के विकास में योगदान देना है। अपने माता-पिता के साथ अपने क्षेत्र, राज्य और देश का नाम भी रौशन करना है। अंत में उन्होंने सभी छात्र छात्राओं को शुभकामनाएं देते हुए मन लगाकर अध्ययन करने तथा अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए निरंतर प्रयास करने का संदेश दिया।
इस अवसर पर जनपद अध्यक्ष दिशा रामस्वरूप दीवान, सिरपुर पटेवा मंडल अध्यक्ष डिगेश्वरी चंद्राकर, तुमगांव मंडल अध्यक्ष तेजेंद्र शर्मा, मंडल महामंत्री सुनील पटेल, मानिक सोनवानी, वरिष्ठ भाजपा नेतागण संदीप घोष, धरम पटेल, देवा नायक, सोसाइटी अध्यक्ष तुलस साहू, टीकाराम पटेल, मीडिया प्रभारी मनोज यादव, डॉ सोमनाथ सिन्हा, संतोष शर्मा, बूथ अध्यक्ष सुरेश साहू, शरद मराठा, आकाश पांडे, जगदीश चंद्राकर, ममता तिवारी, विकास अग्रवाल, राजू साहू, दामोदर पटेल, प्रीतम गजेन्द्र, रवि सोनकर, चंद्रशेखर पटेल, सम्पत पटेल, राजू शुक्ला, सतीश मारकंडे, डेविड चंद्राकर सहित स्कूल स्टाफ एवं ग्रामीणजन उपस्थित थें।






