मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य

---Advertisement---

सोनाखान वन परिक्षेत्र के खेतों में हाथियों की आमद, झूंड में 14 मादा, 11 बच्चे व 3 नर हाथी, क्षेत्र में फैला दहशत

---Advertisement---

सोनाखान वन परिक्षेत्र के खेतों में हाथियों की आमद, झूंड में 14 मादा, 11 बच्चे व 3 नर हाथी, क्षेत्र में फैला दहशत
बलाैदाबाजार। सोनाखान वन परिक्षेत्र में 28 हाथियों के दल की लगातार मूवमेंट से वन विभाग अलर्ट मोड पर है। हाथियों का झुंड कसडोल से 6 किमी दूर बिलारी और बम्हनीडीह के आसपास विचरण करता देखा गया है। हाथियों की मौजूदगी से आसपास के ग्रामीण इलाकों में भी सतर्कता बढ़ा दी गई है। वन विभाग और हाथी मित्र दल लगातार हाथियों की लोकेशन ट्रैक कर रहे हैं।
जानकारी के मुताबिक हाथियों का दल ग्राम बिलारी से सिद्ध बाबा झरना होते हुए आमझरिया झरना क्षेत्र की ओर बढ़ा है। दल में कुल 28 हाथी शामिल हैं, जिनमें 14 मादा, 11 बच्चे और 3 नर हाथी बताए जा रहे हैं। हाथियों की गतिविधियां कैमरे में भी कैद हुई हैं। विभाग ने संवेदनशील क्षेत्रों में निगरानी और बढ़ा दी है। हाथियों के खेतों में पहुंचने से किसानों की धान की फसल को नुकसान पहुंचने की जानकारी भी सामने आई है। विभाग की टीम हाथियों की गतिविधियों पर नजर रख रही है।
हाथियों से दूर रहने की अपील
जनहानि की आशंका को देखते हुए वन विभाग ने आसपास के ग्रामीणों को सतर्क रहने और हाथियों से सुरक्षित दूरी बनाए रखने की अपील की है। लोगों से हाथियों का पीछा नहीं करने और उनके करीब जाकर फोटो या वीडियो बनाने से बचने को कहा है। हाथियों की मौजूदगी को देखते हुए कसडोल-पिथौरा मार्ग और आसपास के संवेदनशील क्षेत्रों में विभाग की निगरानी रखी जा रही है। पर्यटकों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए विभाग ने लोगों को सिद्ध बाबा झरना क्षेत्र की ओर जाने से बचने की अपील की है। विभाग का प्रयास है कि हाथियों को सुरक्षित रास्ता मिले और ग्रामीणों तथा हाथियों के बीच टकराव की स्थिति पैदा न हो।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

26वें राज्योत्सव पर मिनी स्टेडियम में दिखा विकास और संस्कृति का संगम, सांसद रूपकुमारी चौधरी ने दीप प्रज्वलन कर किया शुभारंभ

विकास के 25 साल बाद भी कच्ची सड़क पर चलने को मजबूर आदिवासी गांव, पड़कीपाली के ग्रामीणों ने 3.5 KM पैदल चलकर किया सड़क सत्याग्रह

विकास के 25 साल बाद भी कच्ची सड़क पर चलने को मजबूर आदिवासी गांव, पड़कीपाली के ग्रामीणों ने 3.5 KM पैदल चलकर किया सड़क सत्याग्रह

राष्ट्रीय एकता दिवस समारोह में महासमुंद जिले का गौरवपूर्ण प्रतिनिधित्व, 51 नागरिक बने ऐतिहासिक परेड के साक्षी

बंगाल की खाड़ी में चक्रवात ‘मुरासु’ का खतरा बढ़ा, आज रात आंध्र तट से टकराएगा, छत्तीसगढ़ समेत 8 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

नगरीय प्रशासन में बड़ा फेरबदल, 100 अफसर-कर्मचारी इधर से उधर, 53 CMO की बदली कुर्सी, 3 निलंबित CMO बहाल

Leave a Comment